Holashtak: होलाष्टक पर अपनी कुंभ राशि में शनि होने जा रहे हैं उदय, इन 3 राशियों के खुलेंगे भाग्य

Friday, Mar 15, 2024 - 10:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Holashtak Horoscope 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन और अस्त-उदय की घटना का विशेष महत्व है। होलाष्टक के दौरान ही न्याय के देवता अपनी चाल बदलने वाले हैं। होलाष्टक यानी 18 मार्च 2024 को सुबह 7 बजकर 49 मिनट पर शनि देव कुंभ राशि में उदय होने जा रहे हैं। होलाष्टक में शनि देव के उदय होने से कुछ राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। इसका शुभ-अशुभ प्रभाव कुछ राशियों पर देखने को मिलेगा। तो आइए जानते हैं कि होलाष्टक पर शनि के उदय होने से किन राशियों को होगा विशेष लाभ-


Aries Horoscope मेष राशि
होलाष्टक में शनि देव के उदय होने से मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है। ऑफिस में अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। जो लोग रिलेशन में हैं, वो साथी को अपने परिवार वालों के साथ मिला सकते हैं। इस राशि के छात्र अपने करियर को लेकर अहम फैसला लेंगे। परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

Virgo Horoscope कन्या राशि
शनि देव के उदय होने से कन्या राशि के बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। बड़े भाई की शादी पक्की होने से घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। संतान की तरफ से कोई तोहफा मिल सकता है। लव लाइफ में प्यार के फूल खिलते हुए नजर आएंगे। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।

Libra Horoscope तुला राशि
होलाष्टक में शनि देव के उदय होने से तुला राशि वालों को सभी कष्टों से छुटकारा मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का सपना पूरा होता हुआ नजर आएगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। संतान से किए किसी वादे को पूरा करने में सफल रहेंगे। सेहत से संबंधित सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। 

Niyati Bhandari

Advertising