Hindu New Year 2020: विक्रम संवत 2077 आपकी झोली में डालेगा कितनी खुशियां

Wednesday, Mar 25, 2020 - 09:22 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

आज नव संवत श्री विक्रम संवत् 2077 चैत्र प्रविष्टा 12, तदनुसार 25 मार्च  2020 दिन बुधवार से प्रारंभ हो गया है। संवत् का राजा बुध होने से इस वर्ष प्रजा के हित के लिए नई घोषणाएं होंगी परन्तु उनका पूरा लाभ जनता को नहीं मिलेगा, कुछ विशेष प्रभावशाली लोग फायदा उठाएंगे। छल-कपटी लोगों का प्रभाव ज्यादा रहेगा लेकिन शासक वर्ग सफेदपोशों को उजागर करेगा, विद्वानों-गीत एवं संगीतकार, अभिनेता वर्ग को परेशानी, संतों-महंतों का वर्चस्व बढ़ेगा, बड़े-बड़े लोगों की कानूनी मुश्किलें बढ़ेंगी, आयुर्वेद-योग आदि का प्रभाव बढऩे लगेगा। राशि अनुसार जानें आपकी झोली में आएंगी कितनी खुशियां-

मेष: धार्मिक कर्मों व शिक्षा में अधिक कार्य। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी।

वृष: व्यवसाय में वृद्धि, नौकरी में पदोन्नति, नेता हैं तो मंत्री बनने के योग।

मिथुन: चहुंमुखी विकास, बिजनैस के नए आयाम खुलेंगे, विद्यार्थी विदेश जा सकते हैं।

कर्क: नई नौकरी, स्थानान्तरण, खर्च अधिक।

सिंह : सफलता, मान-सम्मान बढ़ेगा, बड़े लोगों से लाभ।

कन्या: व्यवसाय या नौकरी में परिवर्तन व पदोन्नति।

तुला: सरकारी या प्राइवेट कंपनी के खर्चे पर विदेश यात्रा, परिवार में वृद्धि।

वृश्चिक: नए काम की इच्छा, प्रॉपर्टी में वृद्धि या खरीद।

धनु: छात्रों को करियर में अप्रत्याशित सफलता, लक्ष्य की प्राप्ति सुगम।

मकर: परिवार में विवाह या अन्य मांगलिक कार्य संभव, विदेश से शुभ सूचना।

कुंभ: किसी भी तरह का रिस्क ले सकते हैं, गढ़ा पड़ा, रुका धन मिलेगा।

मीन: देश व विदेश यात्रा से लाभ, मान-सम्मान में वृद्धि।


 


 

Niyati Bhandari

Advertising