हिंदू नववर्ष की शुरूआत में करें ये काम और पाएं मां दुर्गा का भरपूर प्यार

Thursday, Mar 19, 2020 - 02:42 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जैसे कि सब जानते ही हैं कि 25 मार्च दिन बुधवार से हिंदू वर्ष का आगाज़ होने जा रहा है और इसी दिन से नवरात्रि का पर्व भी शुरू हो रहा है। बताया जाता है कि इस दौरान घर को साफ-सुथरा रखने से माता रानी जल्दी प्रसन्न होती हैं। इसके साथ ही घर पर ग्रहों का प्रभाव भी बुरा नहीं पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे जिसे हिंदू वर्ष की शुरुआत में करने से आपके ग्रहों की स्थिति में बदलाव आ सकता है। 

कहते हैं कि अगर घर की दीवारों पर दरारें हो तो ग्रहों में बहुत हेर-फेर हो सकता है। धब्बे, जाले, टूटी खिड़कियां आपके मन को प्रतिबिबिंत करती हैं। इसलिए सबसे पहले दरारों को भरवाएं। टूट-फूट ठीक कराएं। नए साल की शुरुआत से पहले घर में पड़ी सभी दरारों को सही करवा लें। ताकि आपका हर तरह का ग्रह दोष खत्म हो सके।

ग्रहों का संबंध रसोई से भी होता है। नए साल से पहले रसोई घर को सुधार ले और रसोई घर में लाल, पीला व नारंगी रंग का प्रयोग करें। इस नए साल आने से पहले यह संकल्प लें कि रसोई घर को हमेशा साफ, स्वच्छ रखें। 

कई बार कुंडली ग्रहों की दशा की वजह से नींद की परेशानी, भूत-प्रेत का डर अथवा बुरे सपने आने शुरू हो जाते हैं। बता दें कि किचन शनि ग्रह तथा भूमि तत्व से जुड़ा स्थान है। रसोई या मुख्य दरवाजा यहां न बनाएं। इस स्थान पर भी विशेष साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए।
Follow us on Twitter
Follow us on Instagram
उत्तर-पश्चिम कोने को ठीक रखना चहिए, क्योंकि ये चंद्रमा का स्थान माना जाता है। यहां पर कोई चीज स्थिर नहीं रहती। इस स्थान पर भी विशेष साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए।


 

Lata

Advertising