Hindu Nav Varsh 2024: 3 राजयोग में होगी हिन्दू नववर्ष की शुरुआत, इस राशि के जातक हर क्षेत्र में कमाएंगे अपना नाम

Saturday, Mar 09, 2024 - 06:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Hindu Nav Varsh 2024: हिन्दू पंचांग के अनुसार हिन्दू नव वर्ष की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है। इसी के साथ आपको बता दें कि इस दिन 3 शुभ योगों का निर्माण होने जा रहा है। राजयोग शश, अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल के राजा मंगल ग्रह हैं और मंत्री शनि देव। इस वजह से कुछ राशियां ऐसी हैं जिनका समय इस दिन के बाद बेहद ही खुशनुमा हो जाएगा। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो लकी राशियां।

Taurus वृष राशि: हिन्दू नव वर्ष वृष राशि के जातकों के लिए बेहद ही लाभकारी और खास साबित होगा। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं उन्हें मनचाही नौकरी मिलने की सम्भावना है। परिवार के साथ प्रेम-प्यार बना रहेगा। अगर किसी दोस्त से लड़ाई हो गई थी तो वो भी खत्म होती हुई दिखाई देगी। आपके काम की वजह से समाज में मान-सम्मान मिलेगा। मनचाहा धन लाभ होने की सम्भावना है। अगर सिर के ऊपर कर्ज का भर था तो वो भी खत्म हो जाएगा। जिन लोगों का अपना कारोबार में उन्हें बहुत ही फायदा मिलेगा। किसी धार्मिक जगह पर जाने का मौका मिलेगा।

Gemini मिथुन राशि: ये नया साल आपके लिए बेहद ही खास साबित होगा। कार्यक्षेत्र में मनचाहा काम करने का मौका मिलेगा। कोई अधूरी इच्छा भी पूरी होने की संभावना बन रही है। जो छात्र परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें बेहतर परिणाम मिलेंगे। जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता प्राप्त होगी। बड़ी से बड़ी मुश्किल को भी हस कर पार कर लेंगे। अगर कोई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये समय बेहद ही शुभ है। पार्टनरशिप वाले बिजनेस में भी मन मुताबिक फायदा मिलने की सम्भावना है।

Sagittarius धनु राशि: धनु राशि के जातकों की किस्मत चमक जाएगी। धन लाभ मिलने से काफी ख़ुशी मिलेगी। युवा वर्ग अपने कामयाबी के बलबूते पर हर परेशानी को दूर कर देंगे। अगर कोई सदस्य बीमार चल रहा था वो उसकी भी बीमारी ठीक होने की सम्भावना है। किसी के सहयोग से अपने लक्ष्य को पूरा करने में कामयाब रहेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलने की सम्भावना है। अगर मन किसी बात को लेकर परेशान था तो वो परेशानी भी दूर हो जाएगी। साथी के साथ प्रेम प्यार बना रहेगा।

Pisces मीन राशि: मीन राशि वालों आपको इस दौरान कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। काम के सिलसिले में काफी यात्राएं करनी पड़ेंगी। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। वैवाहिक जीवन में अगर कोई समस्या चल रही थी तो वो दूर होने की सम्भावना है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। मन काफी खुश रहेगा। माता-पिता की तरफ से भरपूर सहयोग मिलेगा।


 

Prachi Sharma

Advertising