खत्म हुआ देवी के भक्तों का इंतज़ार, 10 सितंबर से हिमाचल के शक्तिपीठों में देंगी दर्शन

Saturday, Sep 05, 2020 - 12:47 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
देश में कोरोना के मामलों की बात करें तो 24 घंटे में अब तक के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। खबरों के अनुसार 1 दिन में कुल 86,000 हज़ार कोरोना से संक्रमित लोग पाए गए। इसकी रफ्तार दिन भर दिन बढ़ती जा रही है। इसी के चलते अभी भी देश में कई जगहों पर लॉकडाऊन जैसे हालात बने हुए हैं। तो वहीं कई महीनों से देश भर के कई प्राचीन व धार्मिक स्थल बंद हैं। जिनमें से कईं मंदिरों को लोगों को आस्था के मद्देनज़र को खोलने का निर्णय भी लिया जा रहा। इसी बीच बीते दिन आई खबरों के अनुसार हिमाचल में 10 सितंबर से तमाम बड़े व प्राचीन मंदिरों को खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुल की अध्यक्षता कैबिनेट की बैठत हुई जिसके दौरान कई बड़े फैसले लिए गए हैं। 

बताया जा रहा है लंबी इस बैठक में लंबी चर्चा के बाद कैबिनेट ने राज्य के सभी बड़े मंदिरों और धार्मिक स्थलों को 10 सितंबर से खोलने को मंजूरी दे दी है। जिसको लेकर भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से एसओपी जारी की जाएगी। जानकारी के लिए बता दें हिमाचल प्रदेश में छोटे मंदिर श्रद्धालुओं के लिए पहले ही खुले हुए हैं। इस बैठक में एक अहम फैसला ये लिया गया है कि यहां आने वाले भक्तों को अब 14 दिन के लिए नहीं बल्क 10 दिन के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा। कोरोना संक्रमण के चलते हिमाचल प्रदेश के तमाम बंद पड़े प्रसिद्ध शक्तिपीठ अब खोल दिए जाएंगे।


कैबिनेट ने हिमाचल में एंट्री के लिए रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को 15 सितंबर तक जारी रखने का फैसला किया गया है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि मंदिर में प्रवेश करने से कम से कम दो दिन पहले कराई गई कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट की आवश्यकता होगी या नहीं। बता दें कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए मार्च में राज्य के धार्मिक स्थलों को बंद कर दिया गया था।


ये हैं हिमाचल के बड़े शक्तिपीठ मंदिर-
मां ज्वालाजी, मां चिंतपूर्णी देवी, मां बज्रेश्वरी देवी, मां चामुंडा देवी तथा मां नयना देवी हिमाचल के प्रसिद्ध मंदिर हैं। जहां हर साल नवरात्रों में भक्तों की बड़ी संख्या देखने को मिलती है। बता दें इस साल के शारदीय नवरात्रि 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं।
 

Jyoti

Advertising