भोजन करते समय रखें ध्यान, सेहत की खुराक के साथ-साथ मिलेंगे ढेरों लाभ

punjabkesari.in Monday, Feb 07, 2022 - 01:05 PM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Healthy food tips: भोजन करते समय बहुत सी बातों का ध्यान रखना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार भोजन को भी पूजनीय माना गया है, इसी वजह से खाने से पहले भोजन को प्रणाम किया जाता है फिर अन्न देवता से प्रार्थना करनी चाहिए। अपने ईष्ट देव का ध्यान करते हुए पर्याप्त भोजन उपलब्ध कराने के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहिए। इसके साथ किसी दिव्य मंत्र का एक बार जाप करना चाहिए। इसके अतिरिक्त हम गायत्री मंत्र, ॐ नम: शिवाय जैसे वैदिक मंत्र बोलकर भी भोजन कर सकते हैं।

PunjabKesari Healthy food tips

Bhojan mantra in hindi: भोजन से पहले मंत्र बोलने पर व्यक्ति को भूख अच्छे से लगती है और खाना पचने में कोई समस्या नहीं होती है। साथ ही मंत्रों की शक्ति से भोजन से असीम ऊर्जा की प्राप्ति होती है। यदि आप मंत्र न बोल सकें तो अपने गुरु या अपने ईष्ट का स्मरण करके भोजन शुरू कर सकते हैं।

PunjabKesari Healthy food tips
Bhojan karne ke niyam: इसके अतिरिक्त वास्तु संबंधित नियमों का भी ध्यान रखें। सही दिशा में किया गया भोजन व्यक्ति को स्वस्थ रखता है, वहीं गलत दिशा में बैठकर किया गया भोजन स्वास्थ्य संबंधी विकार पैदा करता है। दिशाओं को ध्यान में रखते हुए भोजन ग्रहण करेंगे तो सेहत की खुराक के साथ-साथ मिलेंगे ढेरों लाभ।

PunjabKesari Healthy food tips

Bhojan vastu tips: वास्तु के अनुसार भोजन करने का सबसे बढ़िया स्थान घर की पश्चिम दिशा में है। इस दिशा में भोजन करना संभव न हो तो उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में बैठकर भोजन करें।

Dining Room Vastu Tips: घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में डाइनिंग रूम न बनाएं।

हाथ धोने के लिए वॉश बेसिन पूर्व अथवा उत्तर पूर्व दिशा में बनाएं।

डाइनिंग रूम की दीवारों पर हल्के रंग करवाएं। भारी सामान न रखें।

डाइनिंग टेबल पर फल रखने से घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।

PunjabKesari Healthy food tips


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News