Kundli Tv- क्या आपने अपनाएं है लाल किताब के ये खास उपाय

Sunday, Sep 23, 2018 - 09:38 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
ज्योतिष में वैसे तो बहुत से उपाय बताए गए जो किसी भी आम व्यक्ति के बिगड़े जीवन को सुधारने में सक्षम माने जाते हैं। लेकिन लाल किताब एक एेसी किताब मानी जाती है, जिसमें मानव समस्या से जुड़े हर परेशानी का हल मिल सकता है। तो आइए आज हम आपको एेसे कुछ उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे आपकी मनचाहा लाइफ पार्टनर से लेकर संतान प्राप्ति तक की इच्छाएं पूरी हो जाएंगी। 

अगर लाख कोशिशों के बाद किसी दंपत्ति के जीवन में संतान का सुख न मिल रहा हो तो लाल किताब के अनुसार नियम से किसी भी अवारा कुत्ते को रोटी खिलाएं।

इसके साथ ही शुद्ध सोने को गर्म करके गाय के दूध में बुझाकर पीने और संतान गोपाल स्त्रोत का पाठ करने से शुभ परिणाम मिलते हैं। 

अगर किसी की शादी में बहुत सी रूकावटों आ रही हो या किसी लड़की की शादी तय होने के बाद बार-बार टूट जाए तो उसको प्रतिदिन स्नान के बाद शिव मंदिर में शिवलिंग पर जल मिला गाय का दूध अर्पित करते हुए ‘ॐ सोमेश्वराय नमः’ मंत्र पढ़ते हुए पूरी माला का जप करना चाहिए। 

यदि किसी भी दोषपूर्ण ग्रह के प्रभाव से अगर संतान और विवाह में बाधाएं आ रही हों, तो उस दोषपूर्ण ग्रह से सम्बंधित वस्तुओं का दान निर्धारित दिन पात्र व्यक्ति को करते हुए भगवान शिव और भगवान शिव के बालस्वरूप की आराधना करनी चाहिए। संतान की लंबी उम्र की कामना के लिए पिता को गुरुवार का व्रत करना चाहिए।

ग्रहों की शुभता हमारे आचरण एवं शुभ कार्यों पर भी निर्भर होती है। इसलिए ग्रहों को अपने अनुकूल और शुभ बनाने के लिए कोई भी अनुचित कार्य एवं आचरण करने से बचना चाहिए। मांसाहार, धूम्रपान, नशीले पदार्थों और शराब का सेवन, पर स्त्री संबंध बनाने, झूठी गवाही देने, माता-पिता, बड़े बुजुर्ग एवं गुरुजनों को अपमानित करने, दूसरों को कष्ट पहुंचाने, निरीह जीवो के प्रति अत्याचार करने, किसी के साथ धोखा करने और किसी की चल-अचल संपत्ति को हड़पने जैसे कार्यों से ग्रह अशुभ फल ही देते हैं, इसलिए जहां तक संभव हो जीवन में शुभ कार्य ही करने चाहिए।
अनंत चतुर्दशी पर लौंग का अचूक उपाय करेगा ये कमाल ! (देखें Video)

Jyoti

Advertising