राष्ट्रपति की उपस्थिति से उत्साह हुआ दोगुना: मनोहर लाल

Wednesday, Nov 30, 2022 - 09:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पहुंचने पर हरियाणा सरकार और हरियाणा की जनता की तरफ से हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि कर्मयोग की भूमि धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र में गीता जयंती की बेला पर राष्ट्रपति का हरियाणा में प्रथम आगमन अत्यंत शुभकारी है। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

उन्होंने कहा कि पिछले 7 वर्षों से गीता जयंती महोत्सव को अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप में मनाया जा रहा है, इस आयोजन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति से उत्साह दोगुना हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गीता में कर्मयोग का संदेश दिया गया है, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्मयोग की साक्षात प्रतिमूर्ति  हैं। उन्होंने साधारण परिवार में जन्म लेकर भी असाधारण उपलब्धि हासिल की, जो हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।

Niyati Bhandari

Advertising