Hartalika Teej Vrat Paran: 4 शुभ योगों में है हरतालिका तीज, व्रत का पूरा लाभ देगा इस विधि से किया गया पारण
punjabkesari.in Monday, Aug 25, 2025 - 04:24 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Hartalika Teej Vrat Paran 2025: हरतालिका तीज का पर्व प्रत्येक वर्ष भाद्रपद शुक्ल तृतीया पर मनाया जाता है। 26 अगस्त 2025 मंगलवार को पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं श्रद्धा और उत्साह के साथ हरतालिका तीज व्रत रखेंगी। मान्यता है ये त्यौहार भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का प्रतीक है। हरतालिका तीज व्रत कठोर निर्जला उपवास होता है, जिसे सुहागिन महिलाएं और कुमारी कन्याएं विशेष श्रद्धा से करती हैं। इसका समापन पारण (व्रत खोलना) से होता है। 27 अगस्त 2025 बुधवार को पारण किया जाएगा।
हरतालिका तीज पर बन रहे 4 शुभ योग
हरतालिका तीज पर सर्वार्थ सिद्धि, शोभन, गजकेसरी और पंचमहापुरुष शुभ योग बनेंगे।
Hartalika Teej Katha हरतालिका तीज की कहानी
किवदंतियों के अनुसार मां पार्वती की सहेलियों ने माता का जानबूझ कर हरण कर लिया ताकि उनके पिता भगवान विष्णु के साथ मां गौरा का विवाह न कर सकें। यहां पर रहकर मां ने भगवान शिव के लिए निर्जला व्रत रखा और गंगाधर की दिन-रात तपस्या की। इस व्रत के बाद ही मां गौरा को महादेव पति के रुप में प्राप्त हुए। मां गौरा और भगवान शिव जैसी जोड़ी पाने के लिए महिलाएं और कन्याएं ये व्रत रखती हैं।
Hartalika Teej Vrat Paran हरतालिका तीज व्रत पारण विधि
हरतालिका तीज व्रत की रात्रि रात भर जागरण करना शुभ माना जाता है। भजन-कीर्तन, माता पार्वती और शिवजी की कथा और आरती करें। अगले दिन प्रातः स्नान सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें। फिर माता पार्वती और भगवान शिव की प्रतिमा अथवा मूर्ति की पूजा करें।
हरतालिका तीज व्रत दान
व्रत पारण से पहले सुहागिन स्त्रियों को सुहाग की सामग्री (सिंदूर, चूड़ी, बिंदी, बिछिया, कंघी, कपड़ा आदि) दान करें। ब्राह्मण या कन्या को भोजन कराएं और यथाशक्ति दक्षिणा दें।
हरतालिका तीज व्रत खोलने की प्रक्रिया
पहले शिव-पार्वती की आरती करें। फिर हाथ जोड़कर व्रत की सफल पूर्णता के लिए आभार प्रकट करें। जल या पंचामृत से पारण करें। उसके बाद फलाहार अथवा सामान्य भोजन ग्रहण करें।
Hartalika teej vrat paran ka samay हरतालिका तीज व्रत पारण करते समय दें विशेष ध्यान
पारण करते समय पहले भगवान को भोग लगाएं, उसके बाद ही स्वयं भोजन करें। पति की दीर्घायु और दाम्पत्य सुख की प्रार्थना अवश्य करें।
हरतालिका तीज व्रत पर ज्योतिषीय सुझाव, पारण के समय करें ये काम
पारण के समय ॐ शिवाय नमः और ॐ पार्वत्यै नमः का 108 बार जप करना शुभ माना जाता है। यदि किसी के विवाह में विलंब हो रहा है तो पारण के समय कन्याएं 11 बिल्वपत्र शिवलिंग पर अर्पित करें। दंपति यदि साथ मिलकर दीपक जलाकर आरती करें तो रिश्तों में स्थिरता और प्रेम बढ़ता है।