Hartalika Teej 2025: इस तीज पर चमकेगा भाग्य, शनि-शुक्र की युति से इन राशियों की खुलेगी किस्मत

punjabkesari.in Sunday, Aug 24, 2025 - 07:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज हिंदू धर्म में महिलाओं के लिए एक विशेष पर्व है, जो भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के लिए मनाया जाता है। यह पर्व विशेष रूप से सुहागिन महिलाओं द्वारा अखंड सौभाग्य की कामना के लिए रखा जाता है। हरतालिका तीज और भी खास रहने वाली है क्योंकि इस बार इस पावन पर्व के दिन शनि और शुक्र ग्रह की युति का दुर्लभ संयोग बन रहा है। यह खगोलीय स्थिति कुछ खास राशियों के लिए अत्यंत शुभ साबित हो सकती है। शनि और शुक्र दोनों ही प्रभावशाली ग्रह हैं। एक कर्म का प्रतिनिधि है और दूसरा भोग, सौंदर्य और वैभव का। जब ये दोनों साथ आते हैं, तो जीवन में गहराई और समृद्धि का संतुलन लाते हैं। आइए जानते हैं हरतालिका तीज पर किन राशियों की किस्मत इस बार चमकने वाली है।

PunjabKesari Hartalika Teej 2025

इन राशियों की चमकेगी किस्मत

वृषभ राशि
इस राशि के स्वामी स्वयं शुक्र हैं और उनकी शनि के साथ युति लाभ भाव को सक्रिय कर रही है। व्यापार, निवेश और करियर में जबरदस्त उन्नति के योग बन रहे हैं। जो महिलाएं पारिवारिक सुख और संतान से जुड़ी चिंता में थीं, उन्हें राहत मिलेगी।

मकर राशि
मकर राशि में ही शनि-शुक्र की युति हो रही है, जो कि इस राशि वालों के लिए आत्मविश्वास, सामाजिक मान-सम्मान और धनलाभ के संकेत देती है। किसी रुका हुआ कार्य इस दिन के आसपास पूर्ण हो सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे प्रस्ताव आने की संभावना है।

PunjabKesari Hartalika Teej 2025

कन्या राशि
शुक्र कन्या राशि वालों के भाग्य स्थान को सक्रिय कर रहे हैं, जबकि शनि पंचम भाव से शुभ दृष्टि डाल रहे हैं। शिक्षा, करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को लाभ होगा। महिलाओं को विशेष रूप से पारिवारिक सुख और शांति की प्राप्ति होगी।

मीन राशि
शनि-शुक्र की युति मीन राशि के एकादश भाव में हो रही है, जो कि लाभ का भाव है। पुराने निवेशों से लाभ मिलने के संकेत हैं। वैवाहिक जीवन में तालमेल और प्रेम बढ़ेगा। जो महिलाएं संतान प्राप्ति की कामना रखती हैं, उनके लिए समय अनुकूल है।

PunjabKesari Hartalika Teej 2025


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News