2024 से पहले 4 ग्रह चलेंगे नई चाल, इन राशियों का होगा Happy New Year

Thursday, Dec 28, 2023 - 06:38 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 Happy New Year: 2024 की शुरुआत होने जा रही है। इससे पहले 2023 का आखिरी हफ्ता ग्रहों के लिहाज से काफी शुभ रहने वाला है। मंगल, गुरु, बुध और शुक्र ये चारों अपना राशि परिवर्तन करेंगे। ये चारों ग्रह आपकी कुंडली में 8 ग्रहों को दर्शाते हैं। जब ये राशि बदलेंगे और जब इनकी स्थिति बदलेगी तो जानते हैं आपके ऊपर इसका क्या असर होगा।

25 दिसंबर को शुक्र राशि बदल रहे हैं। ये कलयुग में सुख देने वाले ग्रह हैं। जीवन का सारा ऐशो-आराम यही से देखा जाता है। जब ऐसा ग्रह आपकी कुंडली में शुभ गोचर में आ जाए तो निश्चित पर आपको इसका फायदा होगा। मिथुन और कुम्भ को छोड़कर सभी राशियों को इसका शुभ लाभ देखने को मिलेगा।

अगला गोचर होगा 28 दिसंबर को। मंगल आएंगे धनु राशि में। गुरु और मंगल अपने ही मित्र की राशि में आ आएंगे। सबसे ज्यादा फायदा तीन राशियों को होगा। तुला राशि के लिए ये तीसरे भाव में गोचर करेंगे और ये बहुत शुभ होता है। मंगल आपकी कुंडली में अष्टम के स्वामी होते हैं। कर्क राशि के लिए भी ये गोचर बेहद ही शानदार होने जा रहा है। कुंभ राशि के लिए मंगल का गोचर ग्यारहवें भाव में हो रहा है। इससे आपको काफी फायदा होगा। आय में वृद्धि के योग बनेंगे।

अगला ग्रह है बुध: बुध का गोचर आपकी कुंडली में दूसरे, छठे, आठवें, दसवें और ग्यारहवें भाव में शुभ होता है। यदि मंगल वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं तो मेष राशि, तुला राशि, मिथुन राशि और सिंह राशि के लिए ये गोचर काफी शुभ है।

गुरु वक्री: गुरु वक्री चल रहे हैं 4 सितंबर से और मार्गी हो जाएंगे 31 दिसंबर को। गुरु का इस समय गोचर हो रहा है मेष राशि में। इन राशियों को मिलेगा फायदा।

मीन राशि: मीन राशि के लिए गुरु दूसरे भाव में गोचर करेंगे और ये गोचर भी काफी शुभ है। मीन राशि के जातक गुरु की इस राशि के प्रभाव में आएंगे।

धनु राशि: धनु राशि गुरु की राशि है। गुरु का गोचर इस समय पंचम भाव में हो रहा है।

तुला राशि: तुला राशि के लिए गुरु इस समय सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं। धन में वृद्धि होने की संभावना है।

सिंह राशि: सिंह राशि के लिए गुरु का गोचर नाइन्थ हाउस में हो रहा है। यहां पर वो अपने मित्र की ही राशि में हैं।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के लिए गुरु ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। जिन लोगों की शादी नहीं हुई है उनके लिए विवाह के दरवाजे खुलेंगे।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Prachi Sharma

Advertising