Happy Diwali 2019: धन की वृद्धि के लिए करें ये व्रत

Friday, Oct 18, 2019 - 12:08 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
दिवाली का दिन हिंदू धर्म में बहुत ही खास होता है। कहते हैं कि इस दिन लक्ष्मी माता की पूजा के साथ-साथ भगवान गणेश की पूजा का भी विधान होता है। ऐसा माना जाता है कि दिवाली पर लक्ष्मी पूजन सही तरीके से करने पर धन में वृद्धि होती है। 5 दिनों के दिवाली पर्व से पहले बहुत से ऐसे त्योहार आते हैं, जिनके उपाय करने से व्यक्ति अपने सारे कार्य सिद्ध कर सकता है। ऐसे में आपको जानकर हैरानी होगी कि दिवाली से पहले एक ऐसा व्रत आता है, जिसे करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपनी कृपा बरसाती है। आइए जानते हैं उस व्रत के बारे में। 

दिवाली से पहले रमा एकादशी का व्रत पड़ता है और इस बार ये 24 अक्टूबर दिन गुरुवार को पड़ रहा है। कहते हैं कि इस दिन भगवान विष्णु का तो पूजन होता ही है, इसके साथ ही माता लक्ष्मी के पूजन का भी विधान बताया गया है। इनका पूजन करने से धन वर्षा व शुभ लाभ की प्राप्ति होती है। इस व्रत में दोनों को पूजन इसलिए किया जाता है, क्योंकि भगवान विष्णु की पत्नी मां लक्ष्मी जी का नाम रमा भी है और यह एकादशी उनके नाम पर ही होती है। 

व्रत विधि
शास्त्रों के अनुसार इस दिन सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की फल, फूल, धूप, अगरबत्ती से पूजा करें और उन्हें भोग लगाएं, ध्यान रखें पूजा के दौरान तुलसी जरूर चढ़ाएं। उसके बाद व्रत करने का सकंल्प लें। 

इस व्रत कथा के साथ-साथ घर पर सुंदरकांड, भजन व गीता का पाठ करने से भी पापों का नाश होता है। कहा जाता है कि भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की एक साथ पूजा करने से भगवान भक्तों से खुश होते हैं और भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। 

Lata

Advertising