एेसे लोगों से कोसो दूर रहती हैं Happiness

Saturday, May 19, 2018 - 04:22 PM (IST)

महात्मा विदुर जी ने महाभारत में धृतराष्ट्र को बहुत एेसी नीतियों के बारे में बताया है, जो उस समय के साथ-साथ आज के समय में भी बहुत उपयोगी मानी गईं है। इन नीतियों के बल पर कोई साधारण व्यक्ति भी अपनी लाईफ़ में बड़ी से बड़ी सफलता हासिल कर लेता है। तो यदि आप भी इन नीतियों में अमल करेंगे तो आपकी भी हर परेशानी का हल निकल सकता है। 


विदुर नीति के अनुसार कुछ लोग ऐसे होते हैं जो जीवन में इस प्रकार के कार्य कर जाते हैं जिनके कारण सफलता अौर खुशियां उनसे कोसो दूर चली जाती हैं। 


कुछ लोग ऐसे होते हैं जो सदैव अपनी ही प्रशंसा करते रहते हैं अौर दूसरों की निंदा करके उन्हें आनंद मिलता है। इस प्रकार के लोगों से खुशियां दूर होती चली जाती है। 


विदुर नीति के अनुसार अधिक बोलने वाले लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। जो लोग जरुरत से अधिक बोलते हैं वे समस्याअों का पहाड़ बना देते हैं। ऐसी आदत वाले लोगों की आयु कम ही होती है। 


क्रोध करना इंसान के लिए अच्छा नहीं होता है। क्रोध ही इंसान का सबसे बड़ा शत्रु होता है। ये इंसान की सोचने अौर समझने की शक्ति छीन लेता है। जिसेक कारण हर छोटी समस्या भी बड़ी हो जाती है। 


जो लोग सदैव अपने बारे में ही सोचते रहते हैं वे अच्छे इंसान नहीं होते। ऐसे लोग जीवन के अंतिम पड़ाव में अकेले ही रह जाते हैं। 


जीवन में सबको अच्छा दोस्त सबको मिलना बहुत कठिन है। विदुर के अनुसार जो लोग दोस्ती में धोखेबाजी करते हैं उनके लिए नर्क के दरवाज़े अपने आप खुल जाते हैं।

Jyoti

Advertising