Sawan 2019: ये माला पहनने से आपकी लाइफ में चल रही परेशानियां होंगी उड़न छू

Saturday, Aug 10, 2019 - 07:37 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

सावन में भगवान शिव की पूजा और अभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यूं तो महादेव केवल जल चढ़ाने भर से हर भक्त की मनोकामना पूरी करते हैं लेकिन माना जाता है कि रुद्राक्ष की माला के अलावा हकीक की माला का जप करने से शिव जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। हकीक की माला फेरने के साथ यदि हनुमान जी के मंत्र का जप किया जाए तो यह भी अति फायदेमंद होता है। ये हैं हनुमान जी के मंत्र- ॐ तेजसे नम:, ॐ प्रसन्नात्मने नम:, ॐ शूराय नम:, ॐ शान्ताय नम:,  ॐ मारुतात्मजाय नमः, ऊं हं हनुमते नम:

काला हकीक : काला हकीक हमें शक्ति प्रदान करता है, मानसिक संतुलन देता है जिससे हम विभिन्न परिस्थितियों को समझकर उनका समाधान पाने के लिए सक्षम हो पाते हैं।

सफेद हकीक : यह अध्यात्म, मानसिक शांति, जीवन में संतुलन पाने एवं तनाव से बचने के लिए पहना जाता है। इसके अलावा वे लोग जो भावनाओं के जंजाल में फंसे हैं एवं इस दलदल में धंसते चले जा रहे हैं, उनके लिए भी फायदेमंद है सफेद हकीक।

पीला हकीक : यह निडर एवं मुसीबतों से लडऩे की ताकत देता है। बृहस्पति भगवान को प्रसन्न करने के लिए भी पीला हकीक धारण किया जाता है। गौरतलब है कि जीवन में धन एवं सुख-संपदा पाने के लिए भगवान बृहस्पति को प्रसन्न करना अति आवश्यक है। 

नीला हकीक: डरावने और बुरे सपनों से बचने के लिए नीला हकीक पहनें। लव, वशीकरण और गुड लक के लिए भी इसे धारण किया जा सकता है।

विशेष: मिक्स रंगों की हकीक माला धारण करने वाला व्यक्ति बैलेंस लाइफ जीता है। उसकी लाइफ में चल रही सभी परेशानियां  उड़न छू हो जाती हैं।

Niyati Bhandari

Advertising