अगर गुरुवार को कर लिए ये काम तो हो जाएंगे वारे-न्यारे

Thursday, Feb 27, 2020 - 12:34 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
गुरुवार का दिन श्री हरि की पूजा का दिन माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन भगवान विष्णु का पूजन करने के लिए केले के पेड़ की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन इनका पूजन करने से व्यक्ति के समस्त दुख दूर हो जाते हैं और साथ ही उन्हें अपार खुशियों की प्राप्ति होती है। अगर कोई परेशानी आपको बहुत देर से परेशान कर रही हैं या फिर आपके साथ बुरा ही बुरा हो रहा है तो गुरुवार के दिन किे जाने वाले कुछ खास उपायों के बारे में आज हम आपके बताने जा रहे हैं।  

गुरुवार के दिन पीले रंग के फूल, चने की दाल, पीले वस्त्र और पीले चंदन का उपयोग करने से समस्त दुख दूर हो जाते हैं। बहुत से लोग आज के दिन व्रत रखते हैं, लेकिन जो लोग व्रत नहीं कर पाते वे केवल पूजन ही कर लें तो उनको श्री हरि की कृपा मिल जाती है। 
Follow us on Twitter
जो लोग आज के दिन व्रत रखते हैं, उन्हें एक समय के भोजन में पीले रंग की कोई चीज़ खानी होती है। लेकिन जो लोग व्रत नहीं रख पाते वे आज के दिन पीली दाल का सेवन भी कर सकते हैं। एक बात का ध्यन रखना चाहिए कि व्रती को नमक का प्रयोग नहीं करना चाहिए। 
Follow us on Instagram
वैसे तो गुरुवार के दिन कोई भी व्यक्ति व्रत कर सकता है परंतु शास्त्रों के अनुसार यह व्रत महिलाओं को विशेषतौर पर करना चाहिए। इस दिन व्रत करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। कुंआरी कन्याओं के अगर विवाह में देरी हो रही हो तो उनके विवाह के योग जल्दी बनने लगते हैं। 

गुरुवार के दिन एक बात का ख्याल जरूर रखना चाहिए कि केले का पूजन किया जाता है, इसी वजह से इस दिन केला खाना वर्जित होता है। भगवान को इस दिन केला अर्पित किया जाता है। व्रत रखने वालों को तो इस दिन केले का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

इस दिन केले के पेड़ की पूजा अवश्य करनी चाहिए और संभव हो तो मंदिर भी जाएं। इसके साथ ही मंदिर में चने की दाल और केसर का दान करने से मनुष्य को लाभ ही लाभ मिलता है।

Lata

Advertising