Guru Transit 2024: देवगुरु बृहस्पति के गोचर से मकर राशि के जातकों की पूरी होगी मनचाही मनोकामना

Tuesday, Feb 06, 2024 - 09:59 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Guru Transit 2024: आज बात करेंगे देव गुरु बृहस्पति की। बृहस्पति बहुत ही इंपॉर्टेंट ग्रह हैं। ये आपकी कुंडली में बहुत अहमियत रखते हैं। कुंडली में 12 भाव होते हैं, जिनमें से चार भावों के कारक गुरु होते हैं। कुंडली में गुरु दूसरे भाव के स्वामी हैं, ये धन का भाव है। पांचवा भाव सुत भाव इसके कारक गुरु हैं। नौवां भाव भाग्य स्थान है इसके भाव गुरु हैं। ;ये कुंडली का पहला सबसे शुभ भाव होता है। 11वां भाव इच्छाओं की पूर्ति का भाव है। गुरु जब शुभ गोचर में आते हैं तो बढ़िया फल करते हैं। आज इस आर्टिकल में बात करेंगे मकर राशि के बारे में।

मकर राशि के जातक शनि के साढ़ेसाती के आखिरी फेज से गुजर रहे हैं। गुरु आपकी कुंडली में पांचवें भाव से गोचर करना शुरू करेंगे। यदि आपकी राशि मकर है। अगर आपकी उम्र 35 साल से लेकर 50 साल के बीच है, तो निश्चित तौर पर आप गुरु की महादशा से गुजर रहे हैं। दशानाथ आपका शुभ गोचर में आ जाएगा। शनि धन स्थान में गोचर कर रहे हैं। शनि ने आपके धन स्थान को मजबूत कर दिया। गोचर में शनि चंद्रमा से दूसरे चल रहे हैं। शनि जिस भाव में बैठते हैं उसे मजबूत कर देते हैं। शनि गुरु से केंद्र में आ चुके हैं। तब गुरु का केंद्रीय प्रभाव शनि के ऊपर रहेगा। गुरु पंचम भाव में बैठकर भाग्य स्थान को दृष्टि दे रहे हैं। भाग्य स्थान पर गुरु की दृष्टि का मतलब ये है कि भाग्य स्थान एक्टिव हो जाएगा। कोई भी काम करेंगे उसमे सफलता प्राप्त होगी। 30 अप्रैल के बाद आपका रुझान पूजा-पाठ की तरफ बढ़ता हुआ दिखाई दे सकता है। धार्मिक जगह पर जाने का मौका मिलेगा। ग्यारहवां भाव भी एक्टिव होने जा रहा है। अगर प्रमोशन रुका हुआ था तो वो भी पूरा हो सकता है। संतान सुख भी मिलेगा। गुरु पंचम के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। आपके चन्द्रमा को भी गुरु देखेंगे। मन काफी पॉजिटिव रहेगा। यदि चन्द्रमा के ऊपर से शुक्र गुजर रहा है तो निश्चित तौर में आपके अंदर पॉजिटिविटी भी आएगी। 

Guru remedies गुरु के उपाय 

पढ़ाई से जुड़ी चीजें दान करें जैसे कि पेन, पेंसिल और किताबें।  

घर में एक पेड़ लगाएं, गुरु फलदार पेड़ों के कारक हैं। जैसे-जैसे वो पेड़ बड़ा होगा वैसे ही आपको जीवन में तरक्की देखने को मिलेगी। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Prachi Sharma

Advertising