Guru Transit 2023: 22 अप्रैल को 12 साल बाद गुरु करेंगे मेष राशि में गोचर, ये 5 राशियां रहेगी बेहद भाग्यशाली

Friday, Feb 03, 2023 - 09:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Guru Transit Effects 2023: वर्ष 2023 का आगमन हो चुका है। ज्योतिष के अनुसार इस साल 3 बड़े राशि परिवर्तन हो रहे हैं। पहला राशि परिवर्तन शनि का 30 जनवरी को हो चुका है। दूसरा 22 अप्रैल को देव गुरु राशि परिवर्तन करेंगे। तीसरा राहु-केतु का राशि परिवर्तन अक्टूबर में होगा। देव गुरु बृहस्पति पहले से मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। अगले साल 1 मई तक यहीं पर रहेंगे। गुरु के इस राशि परिवर्तन से वह 4 सितंबर को वक्री हो जाएंगे और दोबारा 31 दिसंबर को मार्गी हो जाएंगे। इस बीच दोबारा गुरु अस्त भी होंगे लेकिन यह समय केवल 1 हफ्ते का ही रहेगा। गुरु का जो राशि परिवर्तन हो रहा है। वो अस्त स्थिति में ही हो रहा है। गुरु 31 मार्च को अस्त हो रहे हैं और 30 अप्रैल को उदय होंगे। इस बीच 22 अप्रैल को राशि परिवर्तन करेंगे।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Guru Rashi Parivartan 2023 Horoscope: आइए सबसे पहले जानें, गुरु करते क्या है, गुरु 12 में से 9 घरों पर आपके ऊपर असर डालेंगे। गुरु 2, 5, 7, 9 और 11 वें भाव में शुभ फल देते हैं। यह इन भावों के कारक हैं। गुरु की 3 दृष्टियां होती हैं। इसके अलावा गुरु कुंडली में दो घरों का स्वामित्व रखते हैं। इसका मतलब यह है कि 4, 3, 7, 2 और 9 भावों पर इनका प्रभुत्व स्थापित रहता है।

Jupiter Transit In Gemini: अब बात करते हैं मिथुन राशि की, जानते हैं यह गोचर मिथुन राशि पर कैसा प्रभाव डालेगा। यह 11वें भाव से गोचर करेंगे। अब 11 वां भाव क्या है ? यह भाव आपका आय स्थान है, आपकी इच्छाओं की पूर्ति का भाव है, जीवन में आपको नाम, पैसा और शोहरत सब इसी भाव से प्राप्त होता है। जब 11वें भाव में गुरु गोचर करेंगे तो आपको बहुत अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। इसका कारण यह है की मिथुन राशि के लिए गुरु दो केंद्रों के मालिक बनेंगे सप्तम और दशम भाव के। सप्तम पार्टनर का भाव है। बिजनेस और लाइफ पार्टनर दोनों का भी यही भाव है। जब यह 11वें भाव में गोचर करेंगे तो गुरु की दृष्टि इस भाव पर बनी रहेगी। कर्म और आय के हिसाब से यह गोचर बहुत अच्छा रहेगा। गुरु की एक दृष्टि पंचम भाव पर जाएगी। देव गुरु शिक्षा के भी स्वामी हैं। स्टेट ऑफ माइंड अच्छा रहेगा। ईजी गेम प्राप्त होंगे। पंचम एक्टिवेट हो जाएगा। निसंतान को संतान की प्राप्ति होगी। तीसरा भाव करेज का भाव है। जो भी फैसला करेंगे, उसे पूरे आत्मविश्वास के साथ करेंगे।

Jupiter Transit In Leo: सिंह राशि को गुरु के गोचर का बहुत अधिक फायदा होने वाला है। सिंह राशि के लिए गुरु नौवें भाव से गोचर करेंगे। ये जो भाव है गुरु का अपना भाव है। इस स्थान पर आकर गुरु बहुत पावरफुल हो जाते हैं। यह कुंडली का सबसे बेस्ट स्थान है। कुंडली में देखा जाए तो गुरु जिन भावों का स्वामित्व रखते हैं। एक घर अष्टम भाव है दूसरा पंचम भाव है। संतान चाहते हैं तो भाव एक्टिवेट है, संतान सुख मिलेगा। पार्टनर पाने की इच्छा भी पूरी होगी। स्टूडेंट हैं तो हाईयर एजूकेशन मिलेगी। हर तरफ से बहुत फायदा होने वाले हैं। अचानक से ऐसा पैसा मिलने के आसार हैं, जिसके बारे में कभी सोचा भी नहीं होगा। जो भी फैसला करेंगे, वह सही होगा।

Jupiter Transit In Libra: तुला राशि के लिए सप्तम भाव से गोचर करेंगे। इस राशि की इच्छाओं की पूर्ति होगी। बहुत जबरदस्त तरीके से शुभ फलों की प्राप्ति होने वाली है। हालांकि तुला राशि के जातको के लिए बृहस्पति अच्छे नहीं होते लेकिन गोचर में आ गए हैं तो अच्छे फल करेंगे। तुला राशि शुक्र की राशि है। शुक्र दैत्य गुरु हैं और बृहस्पति देव गुरु इसलिए दोनों में वैर भाव है। जब गजकेसरी योग बनेगा तो समाज में रुतबा बढ़ेगा। आप पॉजिटिव तौर पर काम करेंगे। शारीरिक तौर पर पर फिट रहेंगे। कोई भी बीमारी आपको परेशान नहीं कर पाएगी। करियर में अच्छी ग्रोथ मिलेगी। खाने-पीने का ध्यान रखें।

Jupiter Transit In Sagittarius: धनु राशि में देव गुरु पंचम भाव में गोचर करेंगे। उनकी जो एक दृष्टि है, पहले वाली वो सीधी जाएगी। जिससे आप खुद को खुश और सकारात्मक महसूस करेंगे। नकारात्मकता कोसों दूर रहेगी। जीवन में बहुत तरक्की मिलेगी। जो भी काम अभी तक नहीं बन रहे थे, वो अब बनने लगेंगे। भाग्य स्थान एक्टिवेट हो जाएगा। धार्मिक यात्राएं बहुत होंगी, मुहूर्त देखकर ही घर से निकलें। गुरु आपकी राशि के स्वामी हैं। 4 सितंबर के बाद का समय बहुत अच्छा है।

Jupiter Transit In pisces: सबसे लकी राशि है मीन। यहां से गुरु दूसरे भाव में गोचर करेंगे, जो सबसे शुभ रहेगा। गुरु इस भाव के कारक ग्रह हैं। रोग, ऋण, शत्रु और भाग्य एक्टिवेट होंगे। कोई भी साजिश आपके प्रति नाकाम रहेगी। रोग लंबे नहीं चल पाएंगे। यदि कोई ऋण चल रहा है तो खत्म हो जाएगा। छुपा हुआ धन प्राप्त होंगे। रिसर्च से संबंधित छात्रों को लाभ होगा। गुरु की दृष्टि बहुत हेल्प करेगी। किसी भी तरह का काम करें, गुरु शुभ फल देंगे।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Niyati Bhandari

Advertising