Guru Tegh Bahadur Jayanti 2022: श्री हरिमंदिर साहिब में सजाए गए जलौ

Friday, Apr 22, 2022 - 08:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Guru Tegh Bahadur Jayanti 2022:
श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा गुरु का महल में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए और श्री हरिमंदिर साहिब में तोशाखाना की बेशकीमती सुंदर वस्तुओं के सुंदर जलौ सजाए गए। 

इसी दौरान विशेष बस में सुशोभित गुरु साहिबान के शस्त्रों-वस्त्रों के संगत ने दर्शन किए और चित्र प्रदर्शनी के द्वारा सिख इतिहास से संबंधित जानकारी हासिल की। बीती रात गुरुद्वारा गुरु का महल में कीर्तन दरबार भी सजाया गया, जिसमें पंथ प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थों ने हाजिरी भरी।

Niyati Bhandari

Advertising