Guru Ravidas Ji 650th Prakash Parv: ‘समरसता संकल्प यात्रा’ का पठानकोट और गुरदासपुर में संगत ने किया स्वागत

punjabkesari.in Friday, Nov 20, 2026 - 12:58 PM (IST)

पठानकोट (कंवल, शारदा, आदित्य): संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व (प्रकट दिवस) के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुरू की गई 16 दिवसीय राष्ट्रीय ‘समरसता संकल्प यात्रा’ होशियारपुर के मुकेरियां से गुरुवार सुबह रवाना हुई। इस यात्रा का मार्ग में भंगाला, मीरथल और नंगल भूरा में भव्य स्वागत किया गया।

मुकेरियां के उपरांत यह यात्रा पठानकोट के चक्की पुल स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब से आगे बढ़ी। मलिकपुर चौक, बलसूहा पुली, दीनानगर बाईपास और झज्ज चौक से होते हुए यह यात्रा गुरदासपुर शहर पहुंची, जहां से यह दोपहर बाद अमृतसर के लिए रवाना हुई।

पंजाब में 5 दिनों के दौरान 17 जिलों से गुजरते हुए 700 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस यात्रा का जगह-जगह संगत ने पुष्प वर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रमों में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं यात्रा संयोजक लाल सिंह आर्य, पूर्व
प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अश्वनी शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद शिवेश कुमार राम, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह, रजनीश धीमान, राजेश बग्गा, रविकरण सिंह काहलों और जिला अध्यक्ष बघेल सिंह बाहियां सहित वरिष्ठ नेतृत्व विशेष रूप से उपस्थित रहा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari