Guru Ravidas Jayanti: राष्ट्रपति ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर दीं शुभकामनाएं

Saturday, Feb 24, 2024 - 06:36 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जैतो (पराशर): राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, ‘मैं गुरु रविदास जी की जयंती के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। गुरु रविदास जी आध्यात्मिक ज्ञान के प्रतीक थे। 

उन्होंने जाति आधारित और सामाजिक भेदभाव के उन्मूलन के लिए संघर्ष किया। उन्होंने समाज में शांति, सहिष्णुता और भाईचारे का संदेश फैलाया। उन्होंने लोगों को आत्मज्ञान का मार्ग दिखाया।

Prachi Sharma

Advertising