Guru Pushya Yoga 2024: वाहन और सोना खरीदने के चाहवान हो जाएं तैयार, Shopping करने के लिए ये दिन है बेहद खास

punjabkesari.in Thursday, Oct 10, 2024 - 06:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Guru Pushya Yoga 2024: त्योहारों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे में इन दिनों को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए शॉपिंग की जाती है। हिन्दू धर्म में कोई भी शुभ कार्य करने और नई वस्तु खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त देखना अनिवार्य होता है। बिना मुहूर्त देखे किया गया कार्य शुभ नहीं माना जाता है। वहीं अगर आप मुहूर्त के साथ कोई भी कार्य करते हैं तो बहुत ही जल्दी इसके फायदे देखने को मिलते हैं। पंचांग में ऐसे बहुत से योग बताए गए हैं जो बेहद ही शुभ माने जाते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार दिवाली से पहले एक शुभ योग का निर्माण होने जा रहा है। जिस में अगर शॉपिंग कर ली जाए तो शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वो योग है गुरु पुष्य योग। गुरु पुष्य योग को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। आइए इस योग के बारे में विस्तार से जानते हैं।

PunjabKesari Guru Pushya Yoga

Guru Pushya Yoga will be formed on this day इस दिन होगा गुरु पुष्य योग का निर्माण 
पंचांग और ज्योतिष गणना के अनुसार 24 अक्टूबर को ये योग बनने जा रहा है। इस योग में शॉपिंग करना शुभ माना जाता है। गुरु पुष्य योग एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय योग है जो हिंदू पंचांग में विशेष महत्व रखता है। यह योग तब बनता है जब गुरु और पुष्य नक्षत्र एक साथ आते हैं। इस योग का विशेष महत्व इसलिए है क्योंकि यह किसी भी कार्य के प्रारंभ, खरीददारी, विवाह, या किसी अन्य शुभ कार्य के लिए अत्यधिक शुभ माना जाता है। तो चलिए जानते हैं मुहूर्त-

सोना और वाहन खरीदने का मुहूर्त: सुबह 11:43 से दोपहर 12:28 के बीच तक। 
चौघड़िया मुहूर्त : दोपहर 12:05 से दोपहर 01:29 के बीच तक।                                                               
शुभ का चौघड़िया: अपराह्न 04:18 से शाम 05:42 के बीच तक। 

राहुकाल दोपहर 01:29 से दोपहर 02:54 के बीच रहेगा। इस दौरान शॉपिंग करना वर्जित माना जाता है। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी पूरा दिन रहेगा। राहुकाल को छोड़कर आप किसी भी समय खरीदारी कर सकते हैं। 

PunjabKesari Guru Pushya Yoga

गुरु पुष्य योग में क्या खरीदना शुभ होता है ?
गुरु पुष्य योग एक विशेष ज्योतिषीय योग है जो समृद्धि, सफलता और शुभता का प्रतीक माना जाता है। इस समय किए गए कार्य, विशेषकर खरीदारी, विशेष रूप से लाभकारी माने जाते हैं। आइए जानें कि इस योग में कौन-सी चीजें खरीदना शुभ होता है। 

सोना और चांदी के आभूषण खरीदना इस योग में बहुत शुभ माना जाता है। यह न केवल समृद्धि का प्रतीक है, बल्कि धन की वृद्धि और स्थिरता को भी दर्शाता है।गुरु पुष्य योग में संपत्ति या भूमि खरीदना अत्यंत शुभ होता है। इसे समृद्धि और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। इस योग में आप नया वाहन खरीद सकते हैं। इसके अलावा कंप्यूटर, लैपटॉप, स्मार्टफोन आदि जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना भी गुरु पुष्य योग में शुभ होता है।  इस समय सोने या सुनहरे रंग के वस्त्र खरीदना शुभ होता है। धार्मिक सामान जैसे मूर्तियाँ, यंत्र आदि खरीदना भी फलदायक है। गुरु पुष्य योग के दौरान विशेषसमय का ध्यान रखना भी आवश्यक है। यह सुनिश्चित करें कि खरीदारी पुष्य नक्षत्र के दौरान की जाए।
PunjabKesari Guru Pushya Yoga


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News