Guru Pushya Yog 2024: आज गुरु पुष्य योग का होगा निर्माण, इन चीजों को खरीदने से धन होगा आपकी तरफ आकर्षित

Thursday, Feb 22, 2024 - 06:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Guru Pushya Yog 2024:  ग्रहों के गोचर के साथ-साथ नक्षत्रों में परिवर्तन देखने को मिलता है। इस वजह से कभी-कभी भी अशुभ व शुभ योग देखने को मिलते हैं। आपको बता दें कि ज्योतिष गणना के अनुसार आज 22 फरवरी 2024 को गुरु पुष्य योग का संयोग बन रहा है। इस योग में किए गए काम हरो मनोकामना को पूर्ण करने का काम करते हैं। आपको बता दें कि गुरु पुष्य नक्षत्र 27 नक्षत्रों में आठवां नक्षत्र है और देवों के गुरु बृहस्पति इस नक्षत्र के देवता हैं और शनि देव इस नक्षत्र की दिशा का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये दोनों मिलकर बहुत ही शुभ योग का निर्माण करते हैं। इसी के साथ आपको बता दें इसी तरह के योग में मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम का जन्म हुआ था। इस वजह से इसकी खासियत और भी बढ़ जाती है। वहीं इसी के साथ ये भी कहते हैं कि इस योग में सोना-चांदी, बही खाता, भूमि, वाहन आदि खरीदने से मां लक्ष्मी आपकी तरफ आकर्षित होती हैं। 

Guru Pushya Nakshatra 2024 Muhurta and Auspicious Yoga गुरु पुष्य नक्षत्र 2024 मुहूर्त और शुभ योग

गुरु पुष्य नक्षत्र : गुरुवार, 22 फरवरी 2024 को सुबह 07 बजकर 12 मिनट से शाम 04 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। 

शुभ योग:  ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज के दिन  रवि योग, सर्वाअमृत योग, सौभाग्य योग और बुधादित्य योग का निर्माण होगा। इसी के साथ आज के दिन सूर्य, शनि, और बुध कुंभ राशि में, चंद्रमा कर्क राशि में विराजमान रहेंगे। ग्रहों का ये संयोग काफी शुभ और खास माना जाता है। 

मान्यताओं के अनुसार इस दिन विवाह करना वर्जित होता है क्योंकि पुष्य नक्षत्र को ब्रह्मा जी का श्राप मिला है। अगर कोई ऐसा करता है तो उसका वैवाहिक जीवन परेशानियों से भर जाता है। 

इस दिन चांदी का एक चौकर खरीदकर लाएं और फिर उसका पूजन करें।  कहते हैं ऐसा करने से आर्थिक संकट दूर होता है और परिवार के सदस्यों की उन्नति होती है। 

For what purposes is Guru Pushya Yoga auspicious किन कामों के लिए गुरु पुष्य योग होता है शुभ
गुरु पुष्य नक्षत्र के इस शुभ संयोग में किया गया हर कार्य बेहद ही लाभकारी होता है। अगर किसी नई जगह निवेश या फिर धार्मिक अनुष्ठान करना शुभ होता है। इस योग में सोना-चांदी की खरीदारी करने से जीवन में सुख-समृद्धि बरकरार रहती है। 

Special remedies of Guru Pushya Yoga गुरु पुष्य योग के खास उपाय

जिन लोगों की कुंडली में चांडाल दोष, श्रापित दोष, पितृ दोष, विष दोष होता है उन्हें आज के दिन पीली वस्तुओं का दान करना चाहिए। 


घर में धन-दौलत की कमी न हो इसलिए आज के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को हल्दी अर्पित करें। 

Prachi Sharma

Advertising