गुरु पूर्णिमा 2019ः इन मंत्रों और उपायों से करें अपने गुरु का पूजन

punjabkesari.in Monday, Jul 15, 2019 - 11:31 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा को विशेष महत्व दिया जाता है। इस बार गुरु पूर्णिमा का पर्व आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर मनाया जा रहा है, जोकि कल यानि 16 जुलाई दिन मंगलवार को पड़ रही है। इसके साथ ही कल चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। गुरु पूर्णिमा को व्यास पूजा भी कहा जाता है। क्योंकि इस दिन महान कवि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था। इस दिन सभी लोग अपने-अपने गुरुओं की पूजा करते हैं और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके गुरु की कृपा आप पर बनी रहे, उसके लिए आज हम आपको कुछ उपाय और मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं। 
PunjabKesari, kundli tv, guru purnima 2019, गुरु पूर्णिमा 2019, guru purnima
उपाय: 
इस दिन गौ माता की सेवा जरूर करनी चाहिए। 

पीले रंग की वस्तु का दान करना शुभ माना जाता है। इसलिए किसी जरूरतमंद या गरीब को दान अवश्य करें। इसके अलावा धार्मिक पुस्तकों का भी दान किया जा सकता है।  

इस दिन केले के पौधे भगवान विष्णु के मंदिर में लगाने चाहिए और साथ ही उनका पूजन करना चाहिए। 

केसर का प्रयोग खाने में करना चाहिए और अपने माथे व जीभ पर भी इसे लगाना चाहिए।

अपने गुरु और आराध्य की पूजा करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए।
PunjabKesari, kundli tv, guru purnima 2019, गुरु पूर्णिमा 2019, guru purnima
साबूत मूंग को मंदिर में दान करना चाहिए।

Guru Purnima 2019ः जानिए, इस दिन की महत्वता के बारे में

मंत्र: 
ॐ गुरुभ्यो नम:। 
ॐ वेदाहि गुरु देवाय विद्महे परम गुरुवे धीमहि तन्नौ: गुरु: प्रचोदयात्।
ॐ गुं गुरुभ्यो नम:। 
ॐ परमतत्वाय नारायणाय गुरुभ्यो नम:।
PunjabKesari, kundli tv, guru purnima 2019, गुरु पूर्णिमा 2019, guru purnima
गुरु पूर्णिमा का समय: 
16 जुलाई को 01:50 से पूर्णिमा आरम्भ होकर 17 जुलाई को 03:10 बजे तक रहेगी। इस दिन दोपहर 1:30 से 4:00 बजे तक राहुकाल रहेगा। साथ ही 17 जुलाई को चंद्र पड़ने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक 16 जुलाई को शाम 4:30 बजे से ही लग जाएगा। गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण होने से पूजा कार्यक्रम प्रभावित होंगे। दरअसल चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है। मान्यता है कि सूतक के दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News