Guru purnima 2025: आज गुरु पूर्णिमा के दिन अपनी राशि के अनुसार करें ये शुभ दान, हर दिशा से बरसेगी गुरु कृपा

punjabkesari.in Thursday, Jul 10, 2025 - 06:01 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Guru purnima 2025: हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है। गुरु, एक ऐसा शब्द है, जो ज्ञान, प्रेरणा और मार्गदर्शन का प्रतीक है। गुरु व्यक्ति को अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश में लाते हैं। गुरु जातक को सही मार्ग दिखाते हैं। गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा और वेद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। पंचांग के हिसाब से गुरु पूर्णिमा हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस साल गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई यानी आज के दिन मनाई जाएगी। गुरु पूर्णिमा का महत्व गुरु और शिष्य के पवित्र संबंध से है। इस दिन गुरुजनों की पूजा-अर्चना की जाती है। शास्त्रों में पूर्णिमा के दिन दान का भी खास महत्व बताया गया है। मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन किया गया दान व्यक्ति का जीवन बदल देता है। उसकी जीवन में चल रही सभी समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त हो जाती है। गुरु पूर्णिमा के दिन राशि अनुसार चीजों का दान करने से अक्षय-पुण्य की प्राप्ति होगी। साथ ही जीवन भर गुरुओं का आशीर्वाद आप पर बन रहता है। तो आइए जानते हैं कि गुरु पूर्णिमा के दिन कौन सी चीजों का दान करना चाहिए।

PunjabKesari Guru purnima

केसर का दान
गुरु पूर्णिमा, जिसे व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह दिन भगवान वेद व्यास, जिन्हें महाभारत और अन्य हिंदू ग्रंथों के रचयिता के रूप में जाना जाता है। उनके सम्मान में मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा ज्ञान, शिक्षा और गुरुओं के प्रति कृतज्ञता का पर्व है। केसर को गुरु ग्रह का प्रिय माना जाता है। गुरु पूर्णिमा के दिन केसर का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि केसर का दान करने से ज्ञान, बुद्धि, विद्या और सफलता प्राप्त होती है। केसर का दान करने से गुरु की कृपा प्राप्त होती है और कुंडली में मौजूद गुरु दोष दूर होता है।

पीले वस्त्र का दान
पीला रंग गुरु ग्रह का प्रिय रंग माना जाता है। इसलिए गुरु पूर्णिमा के दिन पीले वस्त्र का दान करने से व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलतीहै। साथ ही भाग्योदय हो सकता है।चने का दान गुरु पूर्णिमा के दिन किया जाने वाला एक विशेष दिन है। चने का दान करने से गुरु की कृपा बनी रहती है। साथ ही कुंडली में स्थित गुरु दोष से भी छुटकारा मिलता है। इसलिए इस दिन चने का दान विशेष रूप से करें।

PunjabKesari Guru purnima

घी का दान
घी का दान गुरु पूर्णिमा के दिन किया जाने वाला एक विशेष दान है। घी को भगवान विष्णु और गुरु ग्रह का प्रिय माना जाता है। घी विद्या का कारक भी माना जाता है। इसलिए गुरु पूर्णिमा के घी का दान करने से व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।

गुरु पूर्णिमा पर जल से भरा मिट्टी का घड़ा, अनाज, फल, वस्त्र, सफेद चीजों का दान करने का खास महत्व है। इस दौरान दान-पुण्य करने से जीवन में शुभता आती है। घर की आर्थिक मुश्किलें समाप्त होती हैं। इसके अलावा सभी कार्य में सफलता प्राप्त होती है। ऐसा माना जाता है कि पूर्णिमा तिथि पर दान-पुण्य के साथ हवन, पूजन भी जरूर करना चाहिए।

PunjabKesari Guru purnima

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News