Guru Margi: देव गुरु बृहस्पति चलेंगे अब सीधी चाल, दिखाएंगे कमाल !

Sunday, Nov 06, 2022 - 07:25 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Guru Margi 2022 in Pisces: बृहस्पति ग्रह को हमारे नवग्रहों में देव गुरु का दर्जा हासिल है। बृहस्पति एक ऐसे ग्रह हैं, जो हमारे जीवन में उन्नति की राह खोलते हैं । इन्हें ज्ञान, कर्म, धन, पुत्र और विवाह का कारक माना जाता है। इन्हें अध्यात्म का कारक भी माना जाता है और दार्शनिक का दर्जा भी दिया गया है। देव गुरु बृहस्पति हमारे आध्यात्मिक ज्ञान व हमारी बुद्धि को निर्देशित करते हैं। जिस जातक पर यह प्रसन्न होते हैं, उसे जिंदगी में किसी चीज की कमी नहीं रहती। समाज में खूब यश-सम्मान मिलता है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह की स्थिति का विशेष महत्व होता है। वर्तमान में गुरु ग्रह मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। देव गुरु बृहस्पति 29 जुलाई को मीन राशि में वक्री हो गए थे। यानी उल्टी चाल चलने लगे थे। 119 दिन तक उल्टी चाल चलने के बाद देव गुरु बृहस्पति अब 24 नवंबर 2022 को सुबह 4.36 बजे मार्गी होने जा रहे हैं।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार गुरु बृहस्पति सबसे लाभकारी ग्रह माने जाते हैं। जब अपनी राशि में होते हैं, तो गुरु बृहस्पति जातकों को अच्छे परिणाम देते हैं। आइए जानते हैं कि गुरु बृहस्पति के मार्गी होने से किन-किन राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल हो सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बृहस्पति के मार्गी होने से पंच महापुरुष राजयोग भी बन रहा है। ऐसे में कुछ राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी। आइए जानते हैं कि गुरु के मार्गी होने से किसे मिलेगा लाभ।

मेष राशि में बृहस्पति नौवें और 12 वें भाव के स्वामी होते हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना लाभकारी सिद्ध होगा। नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। आय के नए स्तोत्र खुलेंगे।

मिथुन राशि गुरु के मार्गी यानी सीधी चाल से चल रहे हैं। बता दें कि मिथुन राशि में बृहस्पति आठवें और 11वें भाव के स्वामी होते हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है। अगर नया कारोबार खोलने की सोच रहे हैं तो इस समय खोला जा सकता है। रुके हुए काम भी सुचारू रूप से पूर्ण होंगे। अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। कार्यस्थल में आपके काम की प्रशंसा होगी और प्रमोशन मिलने के भी आसार हैं।

कर्क राशि के जातकों के लिए भी बृहस्पति ग्रह का मार्गी होना खुशियां लेकर आने वाला है। हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। जिस काम में हाथ लगाएंगे, उसमें सफल होंगे। परिवार के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। वैवाहिक जीवन सुखी होगा।

कन्या राशि के जातकों के लिए बृहस्पति चौथे और सातवें भाव के स्वामी हैं। इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ होगा। बिजनेस में भी अपार सफलता हासिल होगी। प्रमोशन मिलने के भी पूरे आसार हैं।

वृश्चिक राशि वालों को भी देव गुरु बृहस्पति के मार्गी होने का लाभ मिलेगा। विवाह योग्य संतान के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे और लव पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिता पाएंगे।

धनु राशि वालों की भी लॉटरी खुलने वाली है। देव गुरु बृहस्पति मार्गी होकर खुशियों से आपकी झोली भरेंगे और आर्थिक लाभ भी प्रदान करेंगे।

मीन राशि वालों को बहुत फायदा होने वाला है क्योंकि मीन राशि में ही देव गुरु बृहस्पति मार्गी होने वाले हैं इसलिए अटके हुए काम बनने लगेंगे और समाज में यश और मान बढ़ेगा।

गुरमीत बेदी
9418033344

 

Niyati Bhandari

Advertising