Guru Gochar 2024: होने जा रहा देवगुरु बृहस्पति का बड़ा गोचर, वृष राशि पर प्रभाव

Saturday, Feb 03, 2024 - 07:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Guru Gochar 2024: आज बात करेंगे देव गुरु बृहस्पति की। बृहस्पति बहुत ही इंपॉर्टेंट ग्रह हैं। ये आपकी कुंडली में बहुत अहमियत रखते हैं। कुंडली में 12 भाव होते हैं, जिनमें से चार भावों के कारक गुरु होते हैं। कुंडली में गुरु दूसरे भाव के स्वामी हैं, ये धन का भाव है। पांचवा भाव सुत भाव इसके कारक गुरु हैं। नौवां भाव भाग्य स्थान है इसके भाव गुरु हैं। 11वां भाव इच्छाओं की पूर्ति का भाव है। गुरु जब शुभ गोचर में आते हैं तो बढ़िया फल करते हैं। आज इस आर्टिकल में बात करेंगे वृष राशि के बारे में।

अगर आपकी उम्र 35 साल से लेकर 50 साल के बीच है, तो निश्चित तौर पर आप गुरु की महादशा से गुजर रहे हैं। वृष राशि के लिए गुरु का गोचर हो रहा है बारहवें भाव में। ये गोचर अच्छा नहीं होता लेकिन 2024 में 30 अप्रैल के बाद आपका गोचर शुभ हो जाएगा। ये चन्द्रमा के ऊपर से गोचर करना शुरू करेंगे। चन्द्रमा के ऊपर से जब गुरु आते हैं तो गजकेसरी योग का निर्माण करते हैं। गुरु की दशा बहुत बढ़िया होती है। ये गोचर में आपके लिए काफी लाभदायक होंगे। गुरु की दृष्टि जहां पड़ती है वहां शुभ परिणाम हो जाते हैं। वृष राशि के जातकों के लिए महादशा नाथ गुरु हैं। सबसे पहले तो आपका बिहेवियर काफी पॉजिटिव हो जाएगा। जो भी काम करेंगे उसमें पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। गुरु चंद्रमा के ऊपर से गोचर करते हैं तो पांचवी दृष्टि को देखते हैं। जिनके घर में संतान की प्लानिंग चल रही है उनको गुरु संतान की कृपा दे सकते हैं।

जो भी फैसला लेंगे वो सही साबित होगा। गुरु की एक दृष्टि जाती है सातवें भाव के ऊपर। बिजनेस पार्टनर भी हम यहां से देखते हैं। अगर कोई नया प्लान बना रहे हैं तो 30 अप्रैल के बाद का समय काफी सही रहेगा। अगर पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा था तो वो भी ठीक हो जाएगा। गुरु जब चंद्रमा के ऊपर से बैठेंगे तो नौवें भाव को एक्टिव करेंगे। जो भी काम करेंगे उसमें भाग्य का साथ मिलेगा। नौवां भाव आपके अध्यात्म का भाव है। ऐसा हो सकता है 30 अप्रैल के बाद कहीं न कहीं किसी धार्मिक जगह पर घूमने का मौका मिले।

यदि आप फीमेल हैं तो आपके पति के साथ व्यवहार को ठीक रखें। नानी या दादी आपके लिए गुरु का काम करती हैं। एक पेड़ फल का जरूर लगाएं। फलदार पेड़ों के कारक ग्रह गुरु होते हैं। जैसे-जैसे गुरु बड़ा होता है वैसे ही आपकी ग्रोथ होती है।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Prachi Sharma

Advertising