Guru Gochar 2022: 12 साल बाद गुरु 12वीं राशि में, किसी वरदान से कम नहीं है यह समय

Wednesday, Apr 13, 2022 - 09:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Guru Rashi Parivartan 2022: ज्योतिष शास्त्र में गुरु यानी बृहस्पति ग्रह को शुभ फल प्रदान करने वाला ग्रह माना गया है। गुरु को ज्ञान, आध्यात्मिकता, तीर्थ स्थानों, मंदिरों, पवित्र नदियों और धार्मिक क्रियाकलाप का कारक माना गया है। इसके साथ ही गुरु ग्रह को प्रशासन, पेट संबंधी रोग, उच्च शिक्षा और आय के स्रोत का भी कारक माना गया है। गुरु जब कुंडली में शुभ होते हैं तो ऐसे लोग विद्वान, धनवान और सम्मान पाने वाले होते हैं। बृहस्पति को देवताओं का गुरु भी कहा गया है।

Guru Rashi Parivartan 2022: अप्रैल मास में 9 ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं, इसलिए यह बदलाव विश्व में भी एक सुखद बदलाव लाने वाला है। कोरोना समाप्त होने की संभावना है। रूस-यूक्रेन युद्ध थमने की आशा है, भारत विश्व पटल पर विशेष भूमिका निभा सकता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन से आम आदमी के जीवन में भी प्रभाव पड़ता है और उसकी कुंडली में इन ग्रहों की स्थिति क्या है, यह निर्णायक होता है।

Jupiter Transit 2022: 12 साल बाद बृहस्पति देव अपनी ही राशि मीन में गोचर करने जा रहे हैं। 13 अप्रैल के दिन गुरु गोचर करेंगे। वह सुबह 11. 23 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन 13 अप्रैल को शाम 4.57 मिनट पर होगा। 12 साल बाद गुरु ग्रह का अपनी ही राशि मीन में प्रवेश होगा। 

Jupiter Transit In Pisces: इस समय गुरु कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। 13 अप्रैल को मीन राशि में गोचर करने के साथ ही 29 जुलाई को गुरु मीन राशि में ही वक्री होंगे। तब उनकी उल्टी चाल प्रारंभ होगी फिर 24 नवम्बर को गुरु इसी राशि में मार्गी होंगे। 

Effect on rashi राशियों पर प्रभाव
मेष : बिजनैस में उन्नति होगी।
वृष : कोई बड़ा लाभ होने की सम्भावना है। 
मिथुन : रोजगार में सफलता मिल सकती है। 
कर्क : इस दौरान कार्यस्थल पर किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी। संभव है कि सैलरी में भी बढ़ौतरी हो जाए। 
सिंह : आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। 
कन्या : बृहस्पति का गोचर लाभकारी साबित होगा। 
तुला : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है। 
वृश्चिक : जॉब में नया पद प्राप्त कर सकते हैं। 
धनु : नई प्रॉपर्टी खरीदने का योग बना रहा है। 
मकर : बिजनैस आदि में भी लाभ की स्थिति बन सकती है।
कुंभ : पैतृक संपत्ति से लाभ की स्थितियां बन रही हैं। जो लोग नौकरी करते हैं, उनकी आमदनी बढ़ सकती है। 
मीन : आय में वृद्धि हो सकती है।

Niyati Bhandari

Advertising