कल से शुरू हो रहे हैं गुप्त नवरात्रि, 9 दिन तक कर लें इस 1 मंत्र का जाप फिर देखें कमाल

Tuesday, Jul 02, 2019 - 11:31 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
वैसे तो हिंदू धर्म के सभी पर्वों और त्यौहारों का अधिक महत्व है लेकिन इसमें आने वाले नवरात्रों का कुछ खास ही महत्व है। बता दें कि नवरात्रि एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ है होता है नौ रातें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन नौ रातों और दस दिनों के दौरान शक्ति यानि देवी मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है। बता दें हिंदू माह के अनुसार नवरात्रि वर्ष में चार बार आती है। चार बार का अर्थ यह कि यह वर्ष के महत्वपूर्ण चार पवित्र माह में आती है। यह चार माह है:- पौष, चैत्र, आषाढ़ और अश्विन। नवरात्रि का यह त्यौहार व्रत और साधना के लिए होता है। माता दुर्गा को समर्पित यह त्यौहार पूरे भारत में अत्यधिक उत्साह के साथ मनाया जाता है।

नवरात्रि के नौ रातों में तीन देवियों- महालक्ष्मी, महासरस्वती या सरस्वती और दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा होती है जिन्हें नवदुर्गा कहा जाता है। ज्योतिष के अनुसार अगर नौ दिनों में मां दुर्गा के कुछ खास उपायों आदि के साथ-साथ कुछ मंत्रों का जाप किया जाए तो जातक के जीवन में ऐसे-ऐसे चमत्कार होने लगते हैं कि इंसान खुद हैरान हो जाता है। तो चलिए जानते हैं चमत्कारी उपाय और मंत्र-

मां दुर्गा को प्रसन्न करने के उपाय-
मां दुर्गा के उपासक इस दौरान मन में किसी भी तरह का छल-कपट और बुरे विचार न रखें और सभी स्त्रियों के प्रति सम्मान का भाव रखें, शुभ फल प्राप्त होंगे।

नवरात्रों के आख़िरी दिन 3 से 7 साल उम्र तक की 5 कन्याओं को भोजन कराकर कुछ न कुछ ज़रूर भेंट करें।

9 दिनों तक लगातार रोज़ाना घर के पूजा स्थल पर गाय के घी का दीपक जलाकर देवी दुर्गा के इस बीज मंत्र का एक माला यानि 108 बार का जाप करें।

मंत्र
।। ॐ ह्रीं दुं दुर्गायै नमः ।।

इसके अलावा गुप्त नवरात्रि में  घर में श्री दुर्गा सप्तशती  का पाठ या सिद्ध कुंजिका का पाठ ज़रूर करें।

देवी पर लाल पुष्प अर्पित करें,  माना जाता है इससे मां दुर्गा शीघ्र प्रसन्न होती हैं।

कहा जाता है गुप्त नवरात्रों में नौ दिन उपवास रखकर, सुबह-शाम दोनों समय मां के मंत्रों का जप करते हुए पूजा करने से मनचाही इच्छा पूरी होती है।

इसके अलावा पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी अपनी टेबल पर और कर्मचारी, व्यापारी भी अपने कार्यस्थल की जगह पर माता दुर्गा की एक छोटी सी तस्वीर ज़रूर लगाएं और हमेशा काम शुरू करने से पहले मां का ध्यान करें, लाभ प्राप्त होगा।

 

Jyoti

Advertising