गुप्त नवरात्रि 2020: चुपके से कर लें ये काम, देवी मां देंगी हर दुख-तरलीफ़ से आराम

Saturday, Jan 25, 2020 - 05:05 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
नवरात्रि हैं तो देवी मां की पूजा होना तो लाज़मी हैं क्योंकि ये पर्व ही देवी मां का है। कहा जाता है जैसे देश में दिवाली, दशहरे के मौके पर धूम दिखाई देती है। ठीक वैसे ही देश के लगभग सभी हिस्सों में नवरात्रि को बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। अब मनाया भी क्यों न जाए आख़िरकार नवरात्रि के नौ दिन देवी दुर्गा के नौ रूपों को समर्पित होते हैं। परंतु अगर बात करें गुप्त नवरात्रि की तो इस दौरान देवी को गुप्त तरीके से प्रसन्न किया जाता है। क्योंकि शास्त्रों के अनुसार इस दौरान देवी दुर्गा की गुप्त प्रकार से की गई पूजा अति लाभकारी मानी जाती है। तो अगर आप भी देवी मां को चुपके से प्रसन्न करना चाहते हैं तो इस गुप्त नवरात्रि निम्न बताए मंत्रों का विधि पूर्वक जाप अवश्य करें। इससे न केवल माता दुर्गा आप पर प्रसन्न होंगी बल्कि साथ ही साथ आपके विभिन्न प्रकार की इच्छाओं को भी पूरा करेंगी। 

बता दें वैसे गुप्त नवरात्रि में देवी दुर्गा की 10 महाविद्याओं की पूजा का विशेष महत्व है। परंतु इनकी पूजा में अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता होती है। इसलिए जो जातक इस दौरान इतनी सावधानियां न बरत सकें, उन्हें आगे बताए जाने वाले मंत्रों का जाप लाभ दिला सकता है। बता दें देवी भागवत पुराण के अनुसार मां आद्यशक्ति दुर्गा के इन मंत्रों को अधिक शक्तिशाली माना जाता है।  

आइए जानतें हैं इन मंत्रों के बारे में- 
सभी तरह के विघ्न तथा परेशानियां से मुक्ति पाने के मंत्र-
ॐ जयन्ती मङ्गलाकाली भद्रकाली कपालिनी। 
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

ॐ सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। 
शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोस्तुते।।

धन प्राप्ति का मंत्र-
ॐ दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तोः। 
स्वस्थैः स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि।।

संतान प्राप्ति का मंत्र-
ॐ सर्वाबाधा वि निर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वितः। 
मनुष्यो मत्प्रसादेन भवष्यति न संशय॥

दुख-परेशानियां से छुटकारे का मंत्र-
ॐ शरणागत दीनार्त परित्राण परायणे ।
सर्वस्यार्तिहरे देवि नारायणि नमोऽस्तु ते।।

बेहतर स्वास्थ्य पाने का मंत्र-
ॐ ऐश्वर्य यत्प्रसादेन सौभाग्य-आरोग्य सम्पदः। 
शत्रु हानि परो मोक्षः स्तुयते सान किं जनै।।

मोक्ष पाने का मंत्र-
ॐ सर्वस्य बुद्धिरुपेण जनस्य हृदि संस्थिते। 
स्वर्गापवर्गदे देवि नारायणि नमोऽस्तु ते।।

इन सबके अलावा प्रात:काल श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करने से हर कार्य सफल होते है तथा कार्यों में आने वाली समस्त बाधाएं शांत होती हैं।

Jyoti

Advertising