Gupt Navratri 2021: ये है घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और महत्वपूर्ण जानकारी

Friday, Feb 12, 2021 - 05:15 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Magh Gupt Navratri 2021 Start Date Significance Ghatasthapna:  हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। देवी के भक्तों को बड़ी शिद्दत से नवरात्रों का इंतजार रहता है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। शास्त्रों में कुल चार प्रकार का नवरात्रों का वर्णन है। शारदीय नवरात्रि, चैत्र नवरात्रि, माघ नवरात्रि और आषाढ़ नवरात्रि। मुख्य रूप से नवरात्रि शरद और चैत्र में आते हैं। माघ और आषाढ़ नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहते हैं। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, माघ गुप्त नवरात्रि जनवरी-फरवरी महीने में मनाए जाते हैं। जबकि आषाढ़ नवरात्रि जून-जुलाई के महीने में आते हैं।

Magh Gupt Navratri 2021: साल के दो नवरात्रि को ही अधिकांश लोग जानते हैं, जो चैत्र और शारदीय नवरात्र कहलाते हैं। वहीं इन दो नवरात्र के अलावा भी दो नवरात्र होते है, जिन्हें गुप्त नवरात्र कहा जाता है। यह गुप्त नवरात्र माघ और आषाढ़ मास में आते हैं। माघ महीने में पड़ने के कारण इन नवरात्र को माघी नवरात्र भी कहा जाता है।
 

Ghatasthapana Muhurat: घट स्थापना शुभ मुहूर्त
12 फरवरी, शुक्रवार को कलश स्थापना मुहूर्त- सुबह 08 बजकर 34 मिनट से 09 बजकर 59 मिनट तक रहेगा।

Abhijit Muhurat: अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।

Happy Navratri 2020: गुप्‍त नवरात्र में माता की शक्ति पूजा एवं अराधना अधिक कठिन होती है इस पूजन में अखंड जोत प्रज्वलित की जाती है। सुबह एवं संध्या समय में देवी की पूजा अर्चना करनी होती है।

Gupt Navratri Benefits: गृहस्थ साधक जो सांसारिक वस्तुएं, भोग-विलास के साधन, सुख-समृद्धि और निरोगी जीवन पाना चाहते हैं उन्हें इन नौ दिनों में दुर्गासप्तशती का पाठ करना चाहिए।

Gupt Navratri 2021 Puja: यदि इतना समय न हों तो सप्तश्लोकी दुर्गा का प्रतिदिन पाठ करें। देवी को प्रसन्न करने के लिए और साधना की पूर्णता के लिए नौ दिनों में लोभ, क्रोध, मोह, काम-वासना से दूर रहते हुए केवल देवी का ध्यान करना चाहिए।

Gupt Navratri 2021: कन्याओं को भोजन कराएं, उन्हें यथाशक्ति दान-दक्षिणा, वस्त्र भेंट करें।

Gupt Navratri: अष्‍टमी या नवमी के दिन कन्‍या पूजन कर व्रत पूर्ण होता है।

गुरमीत बेदी  
gurmitbedi@gmail.com
 

Niyati Bhandari

Advertising