गुप्त नवरात्रि की छठे दिन चांद निकलने से पहले कर लें ये काम

Monday, Jul 08, 2019 - 02:48 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

आज आषाढ़ महीने के गुप्त नवरात्र की षष्ठी तिथि है। इस दिन छठी महाविद्या त्रिपुर भैरवी की पूजा का विधान है। त्रिपुर का अर्थ है त्रिलोक यानि स्वर्ग, पृथ्वी और पाताल। भैरवी से भाव है भय का विनाश करने वाली। भगवान शिव की ये शक्ति त्रिलोक से भय को दूर करती हैं। इन्हें ही तीनों लोकों में विध्वंस कि शक्ति कहा गया है। देवी त्रिपुर-भैरवी विनाश, विध्वंस व मृत्यु के स्वामी महेश्वर के त्रिपुरारी रूप की शक्ति हैं और यही महेश्वर के विध्वंसक प्रवृति का प्रतिनिधित्व करती हैं। विध्वंस काल में देवी अपने भयंकर उग्र रूप में महेश्वर के साथ उपस्थित रहती हैं। 

रात होने से पहले ज़रूर करें मसूर दाल से जुड़ा ये काम, त्रिपुर भैरवी से मिलेगा खुशी का वरदान (VIDEO)

दुर्गा सप्तशती में कहा गया है त्रिपुर भैरवी का दिगंबरा स्वरूप श्यामल वर्ण का है व तीन खुले हुए नेत्रों से युक्त है व मस्तक पर अर्धचंद्र धारण करती हैं व रुद्राक्ष, सर्पों व नरमुंड माला धारण किए हैं। इनके लम्बे काले घनघोर बाल हैं, चार भुजाओं से युक्त देवी अपने दायें हाथों में खड़ग व नरमुंड से निर्मित खप्पर और बायें हाथों से अभय तथा वर मुद्रा प्रदर्शित करती हैं। देवी की शक्ति मृत देह को पंचतत्व में विलीन करती हैं। अतः ये दाह संस्कार की अग्नि हैं। इन्होंने ही अठारह भुजा युक्त दुर्गा रूप में महिषासुर का वध किया था। 

गुप्त नवरात्रि में किसी भी दिन चुपके से कर लें ये उपाय, अमीरों की list में हो जाएंगे शामिल (VIDEO)

अतः इनकी साधना करने वाले के मन से डर दूर होता है, दुश्मनों का सफाया होता है, बिज़नेस फील्ड में सक्सेस मिलती है तथा विवादों में जीत मिलती है।

अच्छी सेहत के लिए: देवी भैरवी को मिश्री को भोग लगाकर बांट दें और अंत में खुद भी खाएं। 

गुडलक के लिए: शिवलिंग का आम रस से अभिषेक करें। 

वाद-विवाद से बचने के लिए: देवी भैरवी पर चढ़े 6 मूंग के दाने जला दें। 
 
हानि से बचने के लिए: देवी भैरवी पर बिल्व पत्र चढ़ाएं।

प्रोफेशनल सक्सेस के लिए: कागज़ पर हरे पेन से "भ्रीं" लिख कर अपने पास रखें।
 
एजुकेशन में सक्सेस के लिए: हरे रंग का बॉल पेन जेब में रखें। 

बिज़नेस में सक्सेस के लिए: देवी भैरवी पर चड़ी पीली कौड़ी अपने धन रखने के स्थान पर रखें। 

हैपी फैमिली के लिए: घर के मुख्य द्वार पर हरा धागा बांधें।  

लव लाइफ में सफलता प्राप्त करने के लिए: देवी पर चढ़ी मेहंदी से अपनी हथेली पर लवमेट का नाम लिखें।
 
मैरिड लाइफ में सक्सेस के लिए: जीवनसाथी के साथ मिलकर देवी मंदिर में हरी चुनरी चढ़ाएं।

स्पेशल मंत्र: ऐं ह्रीं श्रीं देव्यै: त्रिपुर भैरवे नमः॥


 

Niyati Bhandari

Advertising