Griha Pravesh: वर्ष 2024 में अपने आशियाने में प्रवेश करने से पहले, यहां जानें शुभ मुहूर्त की पूरी List

Tuesday, Jan 02, 2024 - 10:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Griha Pravesh 2024: अपना घर लेना हर व्यक्ति का सपना होता है और इसे पूरा करने के लिए न जाने कितनी मेहनत करनी पड़ती है। नया साल यानी 2024 का आगमन हो चुका है। इस दौरान यदि आप अपने नए घर में जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। बता दें कि नए घर में जाने से पहले उसके लिए शुभ तिथि और मुहूर्त का जानना बेहद ही शुभ होता है। यदि आप भी इस साल अपना ये सपना पूरा करने वाले हैं तो इन शुभ मुहूर्त में प्रवेश करना आपके लिए बेहद ही फलदायक साबित होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर शुभ मुहूर्त में गृह प्रवेश किया जाए तो सारा जीवन बेहद ही खुशनुमा और शांत बना रहता है। वैदिक परंपराओं के अनुसार, माघ, फाल्गुन, वैशाख और ज्येष्ठ के महीने गृह प्रवेश के लिए विशेष रूप से अनुकूल हैं। गृह प्रवेश का दिन हर व्यक्ति के लिए बहुत ही खास होता है। तो चलिए इस दिन और और खास बनाने के लिए जानते हैं 2024 में गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त।



Griha Pravesh Muhurat 2024 गृह प्रवेश मुहूर्त 2024

3 जनवरी 2024 बुधवार प्रातः 07:14 बजे से दोपहर 02:46 बजे तक
26 फरवरी 2024 सोमवार  06:50 से प्रातः 04:31 तक
02 मार्च 2024 शनिवार शनिवार 2:42 अपराह्न से 06:44 पूर्वाह्न
6 मार्च 2024 बुधवार  02:52 अपराह्न से 04:13 पूर्वाह्न, 07 मार्च
11 मार्च 2024 सोमवार 10:44 बजे से प्रातः 06:34 बजे तक
16 मार्च 2024 शनिवार 6:29 बजे से रात्रि 09:38 बजे तक
27 मार्च 2024 बुधवार प्रातः 06:17 बजे से सायं 04:16 बजे तक
29 मार्च 2024 शुक्रवार 30 मार्च रात्रि 08:36 बजे से प्रातः 06:13 बजे तक
30 मार्च 2024 शनिवार 6:13 बजे से रात्रि 09:13 बजे तक
08 नवंबर  2024 शुक्रवार 6:42 बजे से दोपहर 12:03 बजे तक
13 नवंबर  2024 बुधवार 1:01 अपराह्न से 03:11 पूर्वाह्न, 14 नवंबर
16 नवंबर  2024 शनिवार 7:28 अपराह्न से 06:47 पूर्वाह्न, 17 नवंबर
18 नवंबर  2024 सोमवार 6:48 बजे से अपराह्न 03:49 बजे तक
25 नवंबर  2024 सोमवार 6:52 पूर्वाह्न से 01:24 पूर्वाह्न, 26 नवंबर
5 दिसंबर 2024 गुरुवार  दोपहर 12:49 बजे से शाम 05:26 बजे तक
11 दिसंबर 2024 बुधवार 07:02 बजे से प्रातः 11:48 बजे तक
 25 दिसंबर 2024 बुधवार 7:09 बजे से अपराह्न 03:22 बजे तक

 

 

Prachi Sharma

Advertising