700 साल बाद गुरु-शनि आएंगे करीब, जानें आपके लिए लाएंगे क्या सौगात

Thursday, Dec 03, 2020 - 07:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Great Conjunction' of Jupiter and Saturn: खगोल विज्ञान और ज्योतिष की दृष्टि से दिसंबर महीने में एक बेहद विलक्षण घटना घटने वाली है। 16 दिसंबर से 25 दिसंबर के बीच सौरमंडल में न्याय के देवता शनि और देव गुरु बृहस्पति एक दूसरे के बहुत ही करीब होंगे। यह दोनों बड़े ग्रह इन दिनों मकर राशि में संचार कर रहे हैं। शनिदेव की यह अपनी राशि है जबकि देव गुरु बृहस्पति 20 नवंबर को इस राशि में आकर नीच के हो चुके हैं। सौरमंडल में दो बड़े ग्रहों का इतना करीब आना ज्योतिष में भेद युति माना जाता है।


Prediction of Jupiter and Saturn: सौरमंडल विज्ञानी भी इस कंबीनेशन को लेकर बहुत उत्सुक हैं और उनकी निगाहें भी इन दोनों ग्रहों के 1 सप्ताह तक बनने वाले अद्भुत योग पर टिकी हुई हैं। खगोल विज्ञानियों के अनुसार यह ग्रह पृथ्वी के बाहरी पड़ोसी हैं इसलिए उनका पृथ्वी के इतने करीब आना अपने आप में बहुत विलक्षण होगा।


When will Jupiter and Saturn be in conjunction: ज्योतिष विद्वान इसे अद्भुत योग मान रहे हैं, जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। कुछ ज्योतिर्विदो ने शास्त्रों और पंचांग के हवाले से यह दावा भी किया है कि 700 साल बाद शनि और गुरु इतने करीब होंगे। कुछ ज्योतिष विज्ञानियों ने यह निष्कर्ष भी निकाला है कि मार्च 1226 में भी देव गुरु बृहस्पति और शनि आकाश में इतने ही बेहद निकट हुए थे।


Jupiter and Saturn come together in December: वरिष्ठ संहिता के गृह युद्ध अध्याय में तो यहां तक कहा गया है कि जब दो ग्रह इतने निकट आ जाएं कि धरती से देखने पर दोनों के बिना एक ही भूत हो जाए तब भेद युति होती है यानी दोनों ग्रहों को नग्न आंखों से देखने पर भेद नहीं किया जा सकता कि इनमें से कौन सा ग्रह शनि है और कौन सा बृहस्पति। शनि और गुरु की मकर राशि के साथ-साथ अंतरिक्ष में होने वाली इस भेद युति के कारण देश-दुनिया में भी हलचल मच जाएगी और अर्थव्यवस्था पर भी इसका गहरा असर देखने को मिलेगा।  सभी 12 राशियों पर भी इसका असर पड़ने वाला है।
 


Effects on zodiacs: मिथुन राशि , सिंह राशि,  तुला राशि , वृश्चिक राशि, धनु राशि, कुंभ राशि और मीन राशि के लिए इन दोनों ग्रहों का कंबीनेशन बहुत शानदार रहने वाला है।

मिथुन राशि वालों के दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी।  प्रमोशन का योग बनेगा ।

सिंह राशि वालों को विरोधियों पर जीत हासिल होगी और रुका हुआ धन भी वापस मिलने के चांस है ।।

तुला राशि वालों का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और तरक्की के रास्ते भी बनेंगे।

वृश्चिक राशि वालों की लंबे समय से अटकी हुई समस्याओं का हल निकलेगा और कई स्रोतों से आमदनी होगी।

 धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी और संतान को लेकर चली आ रही कोई चिंता भी दूर होगी। यश और मान बढ़ेगा।

कुंभ राशि वालों का आर्थिक पक्ष और मजबूत होगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय बढ़िया रहेगा।

मीन राशि वाले नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं । पद प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेगी।

मेष राशि, वृषभ राशि, कर्क राशि और मकर राशि वालों को थोड़ा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा। इसके अलावा कोई अशुभ प्रभाव इन दोनों ग्रहों के कंबीनेशन का नहीं होगा।

कन्या राशि वालों के लिए इन ग्रहों का कंबीनेशन सामान्य रहने वाला है यानि न बहुत बढ़िया न बहुत खराब।

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com
 

Niyati Bhandari

Advertising