आपकी राशि में घुस गया ये ग्रह तो हो जाएंगे कंगाल

Friday, Jan 04, 2019 - 12:05 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

कुंडली में यदि शुक्र ग्रह बलवान हो तो व्यक्ति को गाड़ी-बंगले से लेकर विदेश यात्रा तक का सुख प्राप्त होता है। यदि ये कमजोर स्थिति में आ जाए तो लाइफ में छोटी से छोटी चीज़ पाने के लिए कड़े से कड़े संघर्ष करने पड़ते हैं। जिस राशि में ये ग्रह घुस आए उसे कंगाल करके छोड़ता है। व्यक्ति पाई-पाई के लिए मोहताज हो जाता है। शुक्र ग्रह के नीच स्थान में आने से बैंक बैलेंस खत्म होने लगता है। नौवें भाव में आने से भोजन के लिए भी बहुत यत्न करना पड़ता है। शुक्रवार के दिन कुछ उपाय कर लेने से शुक्र ग्रह जीवन में कोई बाधा उत्पन्न नहीं करता और पैसों से संबंधित टेंशन भी समाप्त हो जाती है।

शुक्रवार का व्रत रखें।

घर में तुलसी का पौधा लगाएं, यदि पहले से स्थापित हो तो सुबह जल दें और शाम को दीपदान करें।

शनिवार के दिन शनि मंदिर में तेल का दान करें।

महिलाओं का सम्मान करें।

परस्त्री संग से बच कर रहें।

अपनी पत्नी को हमेशा खुश रखें।

कंजक पूजन करें।

सफेद वस्‍तुओं अथवा ज्‍वार का दान करें।

ब्रह्माण महिला को चांदी, चावल, दूध, दही, सफ़ेद चंदन, सफेद वस्त्र तथा खुशबू वाली चीज़ें दान करें।

काली चींटियों को सफेद चीनी खिलाएं।

चंदन के तेल में कपूर डालकर उसे शरीर पर लगाएं।

आरक्षण पर बोले अब ये कथावाचक, देखें Exclusive Interview श्रीकृष्ण चंद्र शास्त्री के साथ

Niyati Bhandari

Advertising