Grahan Yog 2024: जल्द ही बनने जा रहा है ग्रहण योग, इन राशियों के जातक Good News के लिए हो जाएं तैयार

Wednesday, Mar 13, 2024 - 12:32 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Grahan Yog 2024: हिन्दू धर्म में जिस तरह हर त्यौहार बेहद ही खास माना जाता है। उसी तरह हर ग्रह भी अपना एक अहम रोल निभाता है। बता दें कि 25 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा इसी के साथ साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। इस दिन सूर्य मीन राशि में गोचर करेंगे। यहां पर राहु पहले से ही विराजमान हैं। ऐसे में जब सूर्य और मीन एक साथ होंगे तो ग्रहण योग का निर्माण होगा। जो कुछ राशि के जातकों के लिए बेहद ही शुभ परिणाम लेकर आएगा। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो शुभ राशियां। 

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए ये समय बेहद ही शुभ है। आय की वृद्धि होगी। करियर में मनचाही सफलता मिलने  की सम्भावना है। इस ग्रहण के बाद आपको भाग्य का बिलकुल साथ मिलेगा। शारीरिक रूप से अगर कोई परेशानी चल रही थी वो दूर हो जाएगी। मानसिक परेशानी भी दूर हो जाएगी। धन लाभ मिलने की सम्भावना है। प्राइवेट नौकरी में अगर कोई परेशानी चल रही थी वो भी इस ग्रहण योग के बाद ठीक हो जाएगी। मान काफी खुश रहेगा। 

कन्या राशि 
सूर्य-राहु की युति से कन्या राशि के जातक बेहद खुश रहेंगे। पारिवारिक जीवन में अगर कोई परेशानी चल रही थी वो भी दूर हो जाएगा। करियर के रास्ते में आने वाली रुकवाट भी दूर हो जाएगी। प्रेम जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है। पार्टनर के साथ अगर कोई बहस चल रही थी वो भी खत्म होने की सम्भावना है। जो दुश्मन थे वो भी दोस्त बन जाएंगे। पार्टनरशिप में कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। धन के लिहाज से कोई दिक्कत नहीं आएगी। 

धनु राशि 
इस ग्रहण योग के बाद धनु राशि के जातकों का मुश्किल भरा समय खत्म हो जाएगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होने की सम्भावना है। अगर सेहत खराब थी तो वो भी सही हो जाएगी। कोर्ट से जुड़ा फैसला भी आपके हक़ में होगा। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्रोग्राम बनने की सम्भावना है। सूर्य-राहु की युति धनु राशि वालों के लिए बेहद ही शानदार रहने वाली है। 

मीन राशि 
इस दौरान सब सही रहेगी लेकिन खान-पान का थोड़ा ध्यान रखें। परिवार में चल रहा मन-मुटाव भी खत्म होने की सम्भावना है। करियर में मनचाही सफलता मिलेगी। जो छात्र बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो उन्हें भी खुशखबरी मिलने की सम्भावना है। जो लोग विदेश जाने का प्लान बना रहे थे उनके लिए भी ये समय बहुत ही सही रहेगा। 

Prachi Sharma

Advertising