Grahan 2025: ग्रहण समाप्ति के बाद करें ये काम, Good luck नहीं छोड़ेगा आपका साथ
punjabkesari.in Saturday, Sep 06, 2025 - 07:00 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Grahan 2025: 7 सितंबर की देर रात भारत में पूर्ण चंद्रग्रहण देखा जा सकेगा। इससे पूर्व 27 जुलाई, 2018 को पूरे भारत में पूर्ण चंद्रग्रहण लगा था। खगोलविदों का मानना है 2022 के बाद भारत में दिखाई देने वाला यह सबसे लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। ग्रहण दुर्लभ होते हैं। तभी तो इन्हें शुभ नहीं माना जाता। ग्रहण के दौरान खाना-पीना, पूजा-पाठ और शुभ कार्य वर्जित होते हैं। केवल ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करके शुद्धि करने और फिर पूजा करने की परंपरा है। मान्यता है कि ग्रहण काल में मंत्र जाप और ध्यान का हज़ार गुना फल मिलता है।
ग्रहण समाप्ति के बाद क्या करें दान ?
ग्रहण समाप्ति पर दान अवश्य करना चाहिए। रोग मुक्ति हेतु ग्रहण काल में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हुए महामृत्युंजय यंत्र का अभिषेक करें। कांसे की कटोरी में पिघला देसी घी भरें, एक रुपया या चांदी या सोने का सिक्का या टुकड़ा डालें। इसमें रोगी अपनी छाया देखें और दान कर दें।
जिनकी साढ़ेसाती चल रही हो वे जातक अपने वजन के बराबर तुलादान कर सकते हैं या 12 किलो ऐसा अनाज अलग-अलग लिफाफों में डालकर दान दे सकते हैं।
कालसर्प दोष के जातक विशेष जाप, महामृत्युंजय मंत्र व राहु-केतू के मंत्र जप सकते हैं।
व्यापार वृद्धि हेतु गल्ले में दक्षिणावर्त शंख, 7 लघु नारियल, 7 गोमती चक्र रखें।
धन प्राप्ति के लिए श्री यंत्र या कुबेर यंत्र पूजा स्थान पर अभिमंत्रित करवा के रखें।
ग्रहण काल में कालसर्प योग या राहु दोष की शांति किसी सुयोग्य कर्मकांडी द्वारा करवाएं।
ग्रहण के दौरान इन मंत्रों का जाप करें-
हर परेशानी से मुक्ति पाने के लिए भगवान विष्णु के मंत्र का जाप करें- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः
शत्रुओं पर विजय प्राप्त करनी है तो मां बगलामुखी के इस मंत्र का जाप करें- ॐ ह्लीं बगलामुखी देव्यै सर्व दुष्टानाम वाचं मुखं पदम् स्तम्भय जिह्वाम कीलय-कीलय बुद्धिम विनाशाय ह्लीं ॐ नम:।
वाक् सिद्धि के लिए इस मंत्र का जाप करें- ॐ ह्लीं दूं दूर्गाय: नम:
लक्ष्मी प्राप्ति के लिए बोलें ये तांत्रिक मंत्र- ॐ श्रीं ह्लीं क्लीं ऐं ॐ स्वाहा:
नौकरी एवं व्यापार में वृद्धि के लिए बहुत प्रभावी है ये मंत्र- ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद-प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:।
मुकदमे में विजय के लिए सिद्ध है ये मंत्र- ॐ ह्लीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तंभय जिह्ववां कीलय बुद्धि विनाशय ह्लीं ओम् स्वाहा।।