2023 Grah Gochar Prediction: ये 4 ग्रह करेंगे गोचर, इन राशि वालों के जीवन में आएंगे बड़े बदलाव !

Thursday, Dec 29, 2022 - 07:38 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Grah parivartan 2023: नया साल बहुत ही खास होता है। वर्ष के पहले दिन से अधिकतर लोग अपनी जिंदगी से जुड़े नए फैसले लेते हैं और पुरानी बुरी आदतों को पीछे छोड़ देते हैं। नए साल के बदलने के साथ ग्रह भी अपनी चाल बदलते हैं। वह पुरानी राशियों को छोड़कर नयी राशियों में प्रवेश करते हैं, जिससे व्यक्ति के जीवन में बहुत से बदलाव आते हैं। तो आइए देखते हैं, इस साल कौन से ग्रह अपनी दिशा बदलेंगे और इनका असर किन-किन राशियों पर पड़ेगा।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Planet Transit in January 2023 जनवरी 2023 में ग्रह गोचर: साल की शुरुआत में सबसे पहले शनि अपनी राशि बदल कर कुम्भ में जाएंगे। कुंभ की राशि को इनकी खुद की राशि भी कहा जाता है।

14 जनवरी को सूर्य धनु को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

22 जनवरी को शुक्र कुंभ राशि में अपने कदम जमाएंगे। इस परिवर्तन से लोगों के आर्थिक जीवन में बदलाव आएगा।

बुध और मंगल अपनी चल बदलकर मार्गी हो जाएंगे। मंगल 12 जनवरी को मार्गी होंगे और बुध 18 जनवरी को मार्गी हो रहे हैं।

Planet transit will affect these five zodiac signs in 2023 इन पांच राशियों पर रहेगा 2023 में ग्रह गोचर का प्रभाव

Aries मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए यह परिवर्तन थोड़ा नुकसानदायी हो सकता है। जो भी काम करेंगे, उस काम में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। घर में अशांति छायी रहेगी। ऑफिस पर भी इसका असर पड़ सकता है। साल की शुरुआत में ही फालतू की चीजों में पैसा खर्च होगा, जिससे तनाव बना रहेगा।

Virgo कन्‍या राशि: इन राशि वालों के लिए महीना बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। आय के साधन भी बनेंगे लेकिन इसके साथ पैसा भी बहुत खर्च होगा। करियर के मामले से भी यह माह कुछ खास नहीं रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत खराब होने की संभावना है।

Aquarius कुंभ राशि: इन राशि वालों के जीवन में शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखना ही बेहतर होगा अन्यथा नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने बॉस के साथ सही मेल-जोल बना कर रखें।

Scorpio वृश्चिक राशि: इन राशि वालों को अपने जीवन में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोग अगर जॉब बदलने का सोच रहे हैं तो इस मामले को थोड़े दिनों के लिए स्थगित कर देना ही बेहतर रहेगा। किसी बात को लेकर भाई के साथ विवाद हो सकता है।

Cancer कर्क राशि: कर्क राशि वाले छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करेंगे। सेहत के मामले में यह माह थोड़ा खराब ही रहेगा। जितनी जल्दी पैसा आएगा उतनी ही जल्दी पैसा हाथ के मैल की तरह निकलता जाएगा।


 

Niyati Bhandari

Advertising