Grah Gochar November 2025: ग्रहों का खेल करेगा कमाल, नवंबर में इन राशियों की झोली भरेगी खुशियों से
punjabkesari.in Wednesday, Oct 29, 2025 - 06:00 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Grah Gochar November 2025: नवंबर 2025 का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि इस माह में तीन प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ये गोचर कई राशियों के जातकों को सफलता, मान-सम्मान और धन लाभ दिलाएंगे। नवंबर 2025 में मुख्य रूप से शुक्र, सूर्य और बुध ग्रह अपना स्थान बदलेंगे। इसके अतिरिक्त, महीने के अंत में न्यायदाता शनि भी अपनी चाल बदलेंगे, जो शुभ परिणाम देगा। तो चलिए सबसे पहले जानते हैं कौन से ग्रह करेंगे गोचर और किन राशियों को मिलेगा फायदा।

शुक्र 2 नवंबर 2025 को कन्या से तुला राशि में प्रवेश करेंगे।
सूर्य16 नवंबर को तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।
बुध 23 नवंबर को वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करेंगे।
खुशियों से झोली भरने वाली भाग्यशाली राशियां
नवंबर में ग्रहों की चाल से कई राशियों को करियर, व्यापार, आर्थिक स्थिति और प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। विशेष रूप से ये राशियां अत्यधिक भाग्यशाली रहेंगी:
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को संपत्ति, परिवार और कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। शुक्र का गोचर आपके सुख और माता के भाव में मालव्य राजयोग बनाएगा। यह समय वाहन, भवन या किसी बड़ी संपत्ति की खरीदारी के लिए बहुत शुभ है। घर में सुख-शांति और सकारात्मक माहौल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के मजबूत योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सराहनीय होंगे।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह महीना विशेष रूप से आर्थिक मोर्चे पर शानदार रहेगा। शुक्र आपके धन भाव में गोचर करके मालव्य राजयोग बनाएंगे। धन संचय करने में सफलता मिलेगी। आपकी वाणी प्रभावशाली होगी, जिसका लाभ आपको व्यापार और नौकरी दोनों में मिलेगा। व्यापार विस्तार के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी और आय के नए स्रोत खुलेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ संबंध मजबूत होंगे। बैंक बैलेंस में अच्छी बढ़ोतरी होगी।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए नवंबर का महीना किसी गोल्डन पीरियड से कम नहीं होगा। 2 नवंबर को शुक्र आपकी ही राशि में प्रवेश करके मालव्य राजयोग बनाएंगे। 16 नवंबर तक सूर्य भी आपकी राशि में रहेंगे। शुक्र के प्रभाव से धन का आगमन बढ़ेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। सूर्य की उपस्थिति से कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेतृत्व क्षमता में निखार आएगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को नवंबर में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, खासकर पेशेवर जीवन में। शुक्र का गोचर आपके आठवें भाव में मालव्य राजयोग बनाएगा और 28 नवंबर को शनि मार्गी होंगे। गुप्त या अप्रत्याशित स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। रिसर्च, ज्योतिष, या गुप्त विद्या से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। विदेश से जुड़े मामलों में लाभ होगा।

