Grah Gochar 2025: आज राहु-केतु करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, ये राशियां रहें Alert

punjabkesari.in Sunday, Mar 16, 2025 - 07:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Grah Gochar 2025: 2025 में राहु और केतु का नक्षत्र परिवर्तन होने जा रहा है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिष के अनुसार, राहु और केतु की स्थिति और गोचर का असर हमारे जीवन पर काफी गहरा होता है। इन दोनों ग्रहों का प्रभाव व्यक्ति के मानसिक स्थिति, कार्यक्षेत्र, रिश्तों और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर देखने को मिलता है। राहु और केतु को छाया ग्रह माना जाता है और जब ये नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो व्यक्ति के जीवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं। आज 16 मार्च को राहु-केतु उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। तो चलिए जानते हैं इस वजह से कौन सी राशियां प्रभावित रहेंगी। 

राहु-केतु के गोचर का राशियों पर प्रभाव 
 
वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए राहु-केतु का गोचर कुछ आर्थिक और मानसिक चुनौतियों का सामना करा सकता है। निवेश के मामलों में बहुत सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि यह समय गलत निवेश करने या बड़े नुकसान का हो सकता है। मानसिक तनाव को कम करने के लिए ध्यान और योग करना फायदेमंद रहेगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए राहु-केतु का नक्षत्र परिवर्तन आत्मविश्वास को बढ़ाने का समय है। हालांकि, इस समय में परिवार के सदस्यों से मनमुटाव हो सकता है और साथी से रिश्ते में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं लेकिन समय के साथ स्थिति में सुधार होगा।

PunjabKesari Grah Gochar 2025

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए राहु-केतु का गोचर उनके कार्यक्षेत्र और करियर में बदलाव का संकेत दे सकता है। यह समय नई जिम्मेदारियों को संभालने, या नया व्यवसाय शुरू करने का है। हालांकि, मानसिक और शारीरिक थकावट भी महसूस हो सकती है इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए राहु-केतु का नक्षत्र परिवर्तन उनके स्वास्थ्य और परिवारिक जीवन पर असर डाल सकता है। यह समय आत्ममूल्यांकन का है, जहां वे अपनी गलतियों से कुछ सीख सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी ध्यान रखना चाहिए क्योंकि बेवजह का खर्च बढ़ सकता है।

कन्या राशि
कन्या राशि के लिए राहु और केतु का गोचर अत्यधिक लाभकारी हो सकता है, खासकर शिक्षा और पेशेवर जीवन में। नई योजनाएं और अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें, मानसिक स्तर पर यह कुछ तनाव भी उत्पन्न कर सकता है इसलिए खुद को शांत रखें।

PunjabKesari Grah Gochar 2025

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए राहु और केतु का गोचर इस समय उनके जीवन को एक नई दिशा दे सकता है। यात्रा के अवसर मिल सकते हैं और कोई लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में सुधार होगा, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखना महत्वपूर्ण रहेगा।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए राहु-केतु का गोचर एक चुनौतीपूर्ण समय हो सकता है। विशेष रूप से कार्यस्थल पर तनाव बढ़ सकता है। यह समय किसी पुराने रिश्ते या दोस्ती को सुधारने का हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है, खासकर पेट और हड्डियों के मामले में।

कुम्भ राशि
कुम्भ राशि के जातकों के लिए राहु और केतु का गोचर बहुत ही अच्छे परिणाम ला सकता है। यह समय करियर में एक नई ऊँचाई तक पहुंचने का है। स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है और मानसिक स्थिति भी बेहतर हो सकती है। अपने उद्देश्यों को स्पष्ट रूप से जानकर ही कोई कदम उठाएं।

PunjabKesari Grah Gochar 2025
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News