गोवर्धन पूजा: आज कर लें इन मत्रों का जाप, होगा बेड़ा पार

Thursday, Nov 08, 2018 - 09:56 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
जैसे कि सबको पता है कि आज गोवर्धन पूजा का दिन है। इस दिन की पौराणिक कथा श्रीकृष्ण और उनके बचपन काल से जुड़ी हुई है। इसलिए इस दिन श्रीकृष्ण की पूजा करनी बहुत ज़रूरी मानी जाती है। तो आइए आज इस मौके पर आपको श्रीकृष्ण के कुछ खास मंत्रों के बारे में बताते हैं, जिनका जाप करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। सभी मंत्र को जपने से पहले एक बार 'ॐ श्री कृष्णाय शरणं मम।' मंत्र का उच्चारण अवश्य करें।

लेकिन ध्यान रहे कि पहले मंत्र के लिए पवित्रता का विशेष ध्‍यान रखें। स्नान बाद कुश के आसन पर बैठकर सुबह और शाम संध्या वंदन के समय उक्त मंत्र का 108 बार जाप करें। यह मंत्र जीवन में किसी भी प्रकार के संकट को पास फटकने नहीं देगा।

गोवर्धन पूजा के दिन पढ़े यह मंत्र 

पहला मंत्र - 'ॐ कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने ।। प्रणतः क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः।।'

अगले मंत्र का जाप संकटकाल में दोहराया जाता है। जब कभी भी व्यक्ति को आकस्मिक संकट का सामना करना पड़ता है तो तुरंत ही पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ उक्त मंत्र का जाप कर संकट से मुक्ति पाई जा सकती है।

दूसरा मंत्र - 'ॐ नमः भगवते वासुदेवाय कृष्णाय क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः।'

आखिरी और तीसरे मंत्र को हर समय दोहराते रहना चाहिए। उक्त मंत्र को चलते-फिरते,उठते-बैठते और कहीं भी किसी भी क्षण में दोहराते रहने से कृष्ण से जुड़ाव रहता है। इस तरह से कृष्ण का निरंतर ध्यान करने से व्यक्ति कृष्ण धारा से जुड़कर मोक्ष प्राप्ति का मार्ग पुष्ट कर लेता है।

तीसरा मंत्र - 'हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम, राम-राम हरे हरे।'

दीपावली पर तिजोरी की पूजा कैसे करनी है ?(Video)

Jyoti

Advertising