Good Friday 2023: 7 अप्रैल को मनाया जाएगा गुड फ्राईडे

Thursday, Apr 06, 2023 - 08:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Good Friday 2022: प्रभु यीशु मसीह का बलिदान दिवस गुड फ्राईडे के तौर पर दुनिया के मसीह विश्वासी बड़ी श्रद्धा से मनाते हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि प्रभु यीशु मसीह ने अपना बहुमूल्य बलिदान दे कर उनके लिए मुक्ति का द्वार खोला। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

प्रभु यीशु मसीह लगभग 2018 वर्ष पहले मनुष्य के रूप में जन्म ले कर पृथ्वी पर उस धर्म की स्थापना करने के लिए आए जो मनुष्य को मनुष्य से जोड़ कर स्वर्ग के राज के लिए तैयार करता है। 

What happened on Good Friday: प्रभु यीशु मसीह को उस समय की रोम सरकार ने सलीब पर चढ़ाया तथा सलीब देने से पहले 39 कोड़े मारे गए, सिर पर कांटों का ताज पहनाया गया, उनका मजाक उड़ाया गया। हाथों-पैरों में कील ठोके गए, पसली में नेजा मारा गया। दर्दनाक सलीबी यात्रा दौरान वह तीन बार गिरे। 

Is Good Friday a happy or sad day: प्रभु यीशु मसीह के जन्म से लेकर सलीबी मौत और उनके तीसरे दिन जी उठने के बारे में हजारों वर्ष पहले नबियों ने भविष्यवाणी कर दी थी जो पवित्र बाईबल के पुराने पवित्र ग्रन्थ में लिखी हुई है। यहां तक कि प्रभु यीशु मसीह को भी अपने साथ होने वाली घटनाओं के बारे में पूरी जानकारी थी।

Niyati Bhandari

Advertising