Kundli Tv- ये पत्थर आपकी हर मुश्किल को दूर कर देगा

Monday, Nov 26, 2018 - 02:48 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
हम में से काफी लोगों को गोमती पत्थर के बारे में पता होगा। ये पत्थर ज्यादातर नदी में पाया जाता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार इस गोमती चक्र को सुदर्शन चक्र कहा जाता है। बता दें कि सुदर्शन चक्र भगवान विष्णु का शस्त्र है जो उन्हें भगवान शंकर की तरफ से भेंट में मिला था। यही कारण है कि इसका पूजा आदि में इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही तांत्रिक साधना में भी इससे संबंधित कई टोटके अपनाए जाते हैं। कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति इनसे जुड़े उपाय करता है तो उसके जीवन की समस्याएं दूर हो जाती हैं। 

मान्यता है कि यह चक्र भगवान श्री कृष्ण यानि नारायण को बहुत ही प्रिय व उनका शक्तिशाली हथियार है। ज्योतिष में कहा गया है कि गोमती चक्र को घर में रखने से कई फायदे होते हैं और कई तरह की परेशानियां और कठिनाईयां दूर होती हैं। इतना ही नहीं ये छोटा से पत्थर व्यक्ति को कुंडली के दोषों से भी मुक्ति दिला सकता है। तो आइए जानते हैं गोमती चक्र के उपयोग और उसके सकारात्मक प्रभाव के बारे में जो व्यक्ति को भाग्यशाली बनाते हैं।

आर्थिक लाभ 
आर्थिक लाभ पाने के लिए किसी भी महीने के पहले सोमवार को 11 अभिमंत्रित गोमती चक्रों का हल्दी से तिलक करके भोलेनाथ का ध्यान करें और उन्हें पीले कपड़े में बांधकर पूरे घर में घुमाएं, बाद में इसे बहते जल में प्रवाहित कर दें। 

आमदनी बढ़ाने 
अगर बहुत देर से अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए ज़ोर-शोर से कोशिशें कर रहे हैं, लेकिन सफल नहीं हो पा रहे तो किसी भी माह के पहले शुक्रवार को 11 अभिमंत्रित गोमती चक्रों को पीले कपड़े पर रखकर मां लक्ष्मी का स्मरण कर विधि-विधान से उनका पूजन करें। इसके बाद दूसरे दिन उस कपड़े में से 4 गोमती चक्र उठाकर एक-एक करके घर के चारों कोनों में दबा दें। इसके बाद 3 गोमती चक्र को लाल वस्त्र में बांधकर तिज़ोरी में रख दें। बाकी बचे गोमती चक्र को मंदिर में जाकर अपनी समस्या बोलकर रख दें।

नज़र दोष 
घर के किसी व्यक्ति को या बच्चे को बार-बार नज़र लग जाती हो तो वह किसी निर्जन (उजाड़) स्थान पर जाकर 3 गोमती चक्रों को अपने ऊपर से 7 बार उतार कर अपने पीछे फेंक दें। ध्यान रहे कि इन्हें फेंकते समय आप पीछे मुड़कर न देखें। इस उपाय को करने से नज़र दोष दूर तो होता ही है बल्कि भविष्य में नज़र दोष से बचाव रहता है।

बच्चे को डर लगता हो 
अगर किसी के घर में उनका बच्चा बहुत डरता हो तो महीने के पहले मंगलवार के दिन अभिमंत्रित गोमती चक्र पर हनुमान जी के दाएं कंधे का सिंदूर लेकर तिलक कर किसी लाल कपड़े में बांध दें और उसे बच्चे के गले में पहना दें, इससे बच्चे का डर कम होता है।
इन दिन यमुना के जल से करें स्नान, मिलेगी अपार दौलत (Video)

Jyoti

Advertising