16 करोड़ रुपए की लागत से माता श्री नयनादेवी मंदिर का स्वर्ण गुंबद बनकर तैयार

Tuesday, Apr 04, 2023 - 08:04 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नयनादेवी (मुकेश): हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर में लगभग 16 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया कि माताजी का स्वर्ण गुंबद बनकर तैयार हो चुका है। विधि-विधान के अनुसार पूजा-अर्चना व हवन-यज्ञ के बाद पुजारियों ने यह कार्य पूर्ण किया। इसके पश्चात अब गुंबद के आसपास लाइट लगाने का कार्य किया जाएगा। 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

मंदिर के अंदर लगाए गए सोने के गुंबद की सजावट का दृश्य श्रद्धालुओं को खूब भा रहा है। स्थानीय पुजारी राकेश गौतम ने बताया कि गुजरात और राजस्थान से आए कारीगरों ने बहुत ही बढ़िया ढंग से इसका कार्य किया।

Niyati Bhandari

Advertising