Gold Ring in Wrong Finger: अगर आप भी पहनते हैं इस उंगली में अंगूठी, तो हो जाएं सावधान !

punjabkesari.in Thursday, Jul 11, 2024 - 12:27 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Gold Ring in Wrong Finger: ज्योतिष शास्त्र में हर चीज के नियम बताए गए हैं। चाहे फिर वो पूजा करना हो या फिर गहने पहनना। शास्त्रों के मुताबिक हाथों में पहनी हुई अंगूठी हमारे जीवन पर नकारात्मक और सकारात्मक दोनों तरह के प्रभाव डालती है। अगर आप सोने की अंगूठी गलत उंगली में पहनते हैं तो कुछ ऐसी परेशानियां जो न चाहते हुए भी हमारे पीछे पड़ सकती हैं। ज्यादातर देखने में आता है कि लोग सोने की अंगूठी पहनना पसंद करते हैं। शास्त्रों के मुताबिक ये अंगूठी फैशन के साथ-साथ कई तरह के ग्रहों को सही करने का काम करती है लेकिन इसके फायदे पाने के लिए कुछ ऐसे नियम हैं, जिनका पालन हमे अवश्य करना चाहिए। तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि किस उंगली में सोने की अंगूठी पहनना अशुभ माना जाता है। 

PunjabKesari Gold Ring in Wrong Finger

Importance of Gold सोने का महत्व
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोने का संबंध सूर्य देव से है और सूर्य देव स्वास्थ्य और समृद्धि के कारक हैं। सोना पहनने से व्यक्ति की कुंडली में सूर्य मजबूत होता है और साथ में इसके अशुभ प्रभावों से भी मुक्ति मिलती है। अगर आप सोना पहनते हैं तो आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि देखने को मिलती है और साथ में सेहत से जुड़ी परेशानियां भी खत्म हो जाती हैं। इसके अलावा यदि आप ऐसा करते हैं तो धन भी आपकी तरफ आकर्षित होता है। अगर आप इसे गलत तरीके से पहन लेते हैं तो इस सब के आपको नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं। 

PunjabKesari Gold Ring in Wrong Finger

Wearing a gold ring on the index finger is very auspicious तर्जनी उंगली में सोने की अंगूठी पहनना होता है बेहद शुभ 

यदि आप तर्जनी उंगली में सोने की अंगूठी पहनते हैं तो आपके सुख और समृद्धि में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। तर्जनी उंगली का संबंध बृहस्पति से होता है तो यदि आप इस उंगली में अंगूठी धारण करते हैं तो ज्ञान और आध्यात्मिक विकास दिन ब दिन बढ़ता चला जाता है। 

वहीं दूसरी तरफ ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मध्यमा अंगुली में सोने की अंगूठी पहनने की मनाही होती है। इस उंगली में अंगूठी पहनने से जीवन में नकारात्मकता बढ़ जाती है। जितना हो सके इस उंगली में अंगूठी पहनने से परहेज करें। 

PunjabKesari Gold Ring in Wrong Finger

Wear rings according to the planets ग्रहों के अनुसार पहनें अंगूठी

हाथ ही छोटी ऊँगली बुध ग्रह से जुड़ी हुई है। यदि आप इस उंगली में इसे पहनते हैं तो आपका धन दिन ब दिन बढ़ता चला जाता है। 

इसके अलावा अंगूठे का संबंध चांदी के साथ होता है। इस वजह से इसमें की सोने की अंगूठी पहनना अशुभ माना जाता है। 

आपको अपने अंगूठे में कभी भी सोने की अंगूठी नहीं पहननी चाहिए। यह उंगली चंद्रमा की उंगली है। इस उंगली में चांदी की अंगूठी पहनना बहुत फायदेमंद होता है।

PunjabKesari Gold Ring in Wrong Finger


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News