अच्छा समय आने पर भगवान देते हैं ये संकेत

Tuesday, Jun 18, 2019 - 04:06 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
ये बात तो सब जानते ही होंगे कि भाग्य से ज्यादा और समय से पहले किसी को कुछ नहीं मिलता है। यानि कि हर इंसान की किस्मत में जितना लिखा होगा उसे उतना ही मिलेगा और समय आने पर ही मिलेगा। तो समय व्यक्ति के जीवन में अहम भूमिका निभाता है। कभी-कभी इंसान के जीवन में समय अच्छा आता तो कभी बुरा समय भी आता है। कहते हैं कि जैसे अच्छा वक्त ज्यादा देर तक नहीं रहता, ठीक वैसे ही बुरा टाइम भी ज्यादा देर तक नहीं टिकता है, समय का चक्र हमेशा घूमता रहता है। अगर किसी का समय अच्छा होगा तो उसे हर तरह के सुखों की प्राप्ति होगी। 

अपने-अपने जीवन में हर किसी दुखों का सामना करना ही पड़ता है। इसलिए ऐसा कहा भी जाता है कि दुख के समय व्यक्ति को हिम्मत के साथ काम लेना चाहिए। क्योंकि बुरा वक्त ज्यादा समय तक नहीं रहता है। कहते हैं कि जब भी व्यक्ति का अच्छा या बुरा समय आता है तो उसे पहले से ही कुछ संकेत मिलने शुरू हो जाते हैं। यानि कि प्रकृति हमें पहले से ही उस चीज़ का अहसास करा देती है। लेकिन फिर भी कई लोगों को इसके बारे में पता ही नहीं चलता। तो आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे कि किन संकेतों से आप जान सकते हैं कि आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला है।   

कहते हैं कि सुबह उठने के बाद अगर आपको अपने अंदर एक अलग ही खुशी महसूस होने लगे और जब आप अपना चेहरा शीशे में देखें तो एक अलग चमक आपको लगे तो समझ जाना चाहिए कि उस दिन आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला है। या फिर आपके जीवन में चल रही मुश्किलें हल होने वाली हैं। 

बिना वजह परिवार के किसी सदस्य से आपको पैसे मिलें, तो इसका मतलब होगा कि आपको किसी काम में सफलता मिलने वाली है और आपका जितने भी बुरा समय थी वो दूर होने वाला है। इसके साथ ही धन में वृद्धि होने की संभावना बढ़ती है। 

अगर आप किसी कार्य से घर से बाहर सुबह के समय जा रहे हैं और रास्ते में आपको पानी से भरा हुआ घड़ा या फिर दूध से भरा हुआ बर्तन दिखाई देता है तो यह शुभ संकेत माना गया है। इसका अर्थ होता है कि आपका कार्य सफल होगा। 

ये बात तो सब जानते ही हैं कि पशु-पक्षी भी हमें आने वाले समय के बारे में संकेत देते हैं। अगर आपके घर या उसके आस-पास बिल्ली बच्चों को जन्म देती है तो यह अच्छे समय के संकेत होते हैं। 

घर से बाहर जाते समय कोई हंसता हुआ बच्चा दिखाई दे जाए तो समझ जाना चाहिए कि अच्छे दिन आने वाले हैं। इसके साथ ही आुपका दिन शुभ बीतने वाला है। 

Lata

Advertising