एेसी उंगलियों वाली लड़कियां वैवाहिक जीवन के लिए होती है बिल्कुल Perfect

Thursday, Mar 08, 2018 - 01:51 PM (IST)

कहते हैं हर किसी को अपने जीवन साथी की तलाश बहुत सूझ-बूझ के साथ करनी चाहिए। तो यदि आप भी एक अच्छी जीवन साथी की तलाश कर रहे हैं तो ज्योतिष की कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। क्योंकि अगर व्यक्ति ज्योतिष की कुछ बातों को ध्यान में रखकर अपनी होने वाली जीवन संगिनि की तलाश करता है तो वे उसके लिए लकी साबित हो सकती है। 

यहां जानें कैसी उंगलियों वाली लड़की अपने पति के लिए होती हैं लकी 


गोल और लंबी उंगलियों वाली लड़कियां अपने औरअपने पति के लिए बेहद सौभाग्यशाली मानी जाती हैं।


जिन लड़कियों की उंगलियां चिकनी, सीधी और गांठ रहित होती हैं, वह वैवाहिक जीवन के लिए बिल्कुल परफेक्ट मानी जाती हैं।


जिन लड़कियों के उंगलियों के आगेका हिस्सा पतला और उंगलियों के पौर एक समान हो, इनका वैवाहिक जीवन भी सुख-शांति की नजर से बेहतर माना गया है।


छोटी उंगलियां वाली लड़कियां ज्यादा खर्चीली होती हैं। ऐसी महिलाओं का भविष्य काफी कठिनाइयों से भरा होता है।


दोनों हाथों की उंगलियों को जोड़ने पर यदि उनके बीच खाली जगह दिख रही हो तो ऐसी लड़की मध्यम सुख देने वाली होती है।


लड़कियों की उंगलियों में तीन पर्व (पोर) का होना भाग्यशाली होता है, ऐसी लड़कियां अपने जीवन में हर सुख प्राप्त करती हैं। 


जिस लड़की की उंगलियों में चार पर्व हों, उंगलियां छोटी व मांस कम हो तो वे अपने पति व स्वयं के लिए भाग्यशाली नहीं होतीं।


जिस लड़की की हथेली के पीछे बाल होते हैं उसे व उसके पति को वैवाहिक जीवन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

Advertising