इन चीज़ों में भी किसी से कम नहीं होती लड़कियां

Friday, Jun 07, 2019 - 12:24 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
आचार्य चाणक्य एक महान नीतिकार, राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री माने जाते हैं। चाणक्य द्वारा बनाई गई नीतियों का काफी महत्व माना जाता है। कहा जाता है कि जो मनुष्य इनके द्वारा बनाई गई नीतियों को अगर कोई अपने जीवन में अपना लेता तो उसके जीवन से सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। उनकी नीतियों में बताया गया है कि स्त्रियां कभी पुरुषों से कम नहीं होती हैं। वह सभी मामलों में उनसे आगे होती हैं। 

श्लोकः
स्त्रीणां दि्वगुण आहारो बुदि्धस्तासां चतुर्गुणा। 
साहसं षड्गुणं चैव कामोष्टगुण उच्यते।।

चाणक्य नीति के अनुसार महिलाएं खाने के मामले में पुरुषों से ज्यादा तेज होती हैं। यानि कि महिलाओं को मर्दों की तुलना में दोगुना अधिक भूख लगती है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी अगर देखा जाए तो यह कहा जाता है कि महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा अधिक कैलोरी की जरूरत पड़ती है। 

महिलाएं पुरुषों से ज्यादा समझदार और बुद्धिमान होती हैं। महिलाएं किसी भी काम को बड़ी ही चालाकी और बुद्धिमानी से पूरा कर लेती हैं। चाहे जीवन में कितनी ही कठिनाइयां क्यों न आ जाए तब भी महिलाएं अपनी बुद्धि के बल पर आगे निकल जाती है।

चाणक्य का मानना है कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा साहस वाली होती हैं। महिलाएं कितनी ही खराब परिस्थिति क्यों न आ जाए वह वहां डटकर खड़ी रहती हैं। 

चाणक्य नीति अनुसार महिलाएं अधिक कामुक होती है और महिलाओं में पुरुषों की अपेक्षा देखा जाए तो 8 गुना अधिक काम भावना होती है। यौन संबंध बनाने की उनकी इच्‍छा पुरुषों की तुलना में अधिक होती है।

Lata

Advertising