Ghar Mein Jhanda Lagane Ke Fayde: अपने घर को हर बुरी बला से सुरक्षित करना है तो आज ही लगाएं झंडा
punjabkesari.in Monday, Sep 15, 2025 - 03:49 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Ghar Mein Jhanda Lagane Ke Fayde: घर में ध्वजा लगाना न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह घर में आध्यात्मिक ऊर्जा, सुरक्षा और शुभता लाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर झंडा लगाने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ध्वजा हमेशा घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। लाल, पीला या भगवा रंग की ध्वजा सर्वाधिक शुभ होती है, जिस पर ओम, स्वास्तिक या देवी-देवताओं का चिन्ह अंकित हो सकता है। नियमित रूप से ध्वजा बदलते रहने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।
Which deity's flag should be hoisted on which day and in which direction किस देवता की ध्वजा किस दिन और किस दिशा में लगानी चाहिए : हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र के अनुसार हर देवता की ध्वजा (झंडा) का रंग, दिन और दिशा अलग-अलग मानी गई है। सही ध्वजा लगाने से घर में सुख-समृद्धि और आशीर्वाद मिलता है।
देवताओं के अनुसार ध्वजा का नियम- जिस देवता की आप पूजा करते हैं, उनकी ध्वजा यदि सही दिन और सही दिशा में लगाई जाए, तो घर में समृद्धि, शांति और ईश्वरीय कृपा बनी रहती है।
भगवान विष्णु का ध्वजा- भगवान विष्णु का पीले रंग का ध्वजा होता है। जो गुरुवार के दिन पूर्व दिशा में लगाया जाता है। इससे परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और धन की वृद्धि होती है।
भगवान शिव का ध्वजा- भगवान शिव का सफेद या भगवा रंग का ध्वजा होता है। जो सोमवार के दिन उत्तर दिशा में लगाया जाता है।
ऐसा करने से जीवन में शांति आती है। मानसिक संतुलन और रोग निवारण होते हैं।
श्री हनुमान का ध्वजा- हनुमान जी का लाल या केसरिया रंग का ध्वजा दक्षिण दिशा में मंगलवार या शनिवार को लगाएं। इससे शत्रु नाश होता है। साहस और सुरक्षा का एहसास होता है।
मां दुर्गा का ध्वजा- मां दुर्गा का ध्वजा लाल रंग का होता है। मंगलवार या शुक्रवार को पूर्व या उत्तर दिशा में लगाएं। इससे शक्ति और आत्मविश्वास बढ़ता है। नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा होती है।
भगवान गणेश का ध्वजा- बुधवार के दिन हरे या पीले रंग का ध्वजा उत्तर-पूर्व दिशा में लगाने से विघ्नों का नाश होता है और मनचाहे कार्यों में सिद्धि प्राप्त होती है।
सूर्य देव का ध्वजा- लाल या भगवा रंग का सूर्य देव का ध्वजा रविवार को पूर्व दिशा में लगाएं। इससे आपका तेज बढ़ेगा। स्वास्थ्य और सफलता में संशय नहीं रहेगा।
Flag Remedy For Home: ज्योतिषीय दृष्टिकोण से ध्वजा अर्थात पताका अर्थात त्रिकोण झण्डा केतू ग्रह को संबोधित करता है। शास्त्रों में केतू ग्रह को मोक्ष का ग्रह बताया गया है। काल पुरुष सिद्धांत के अनुसार केतू का स्थान आकाश में हवा में लहरते हुए स्थित होता है। केतू का स्वरूप त्रिकोण है। लाल रंग की त्रिकोण पताका व्यक्ति की देह की रक्षा करता है। लाल रंग की त्रिकोण पताका के कुछ विशेष उपाय इस प्रकार हैं-
कोर्ट-कचहरी के पचड़ों में फंसे हों तो घर की छत पर पश्चिम दिशा में लाल त्रिकोण पताका लगाएं।
प्राणों पर किसी भी तरह का संकट मंडरा रहा हो तो हनुमान मंदिर के कलश पर लाल त्रिकोण पताका लगाएं।
परिक्षा में अच्छे अंक पाने की कामना पूर्ण करना चाहते हो तो मंगलवार के दिन हनुमान जी को तिकोना झण्डा चढ़ाएं।
अपना घर बनाने की इच्छा पूर्ण न हो पा रही हो या संपत्ति से संबंधित कोई भी कार्य हो तो मंगलवार को लाल रंग के तिकोने झण्डे पर श्रीराम लिखकर हनुमान मंदिर में चढ़ाएं।