मिथुन राशिफल 2017: क्या इस साल आपकी धन संबंधी अड़चनें दूर होंगी?

Saturday, Dec 17, 2016 - 07:47 AM (IST)

हैल्थ: साल 2017 में सेहत के प्रति सचेत रहें। बाहर खान-पान से बचें अन्यथा फूड पॉयजनिंग से पीड़ित हो सकते हैं। अत्यधिक परिश्रम हैल्थ बिगाड़ सकता है अतः बेहतर है की विश्राम भी करें। स्किन संबंधी विकार हो सकते हैं। अगर आप किसी लंबी बीमारी से पीड़ित हैं, तो किसी डॉक्टर से परामर्श ज़रूर लें। सेहत का ख्याल रखें। नियमित ध्यान व योग भी करें। इस साल गाड़ी चलाते समय सावधान रहें व गति को नियंत्रित रखें। लापरवाही से वाहन चलाने वालों से उचित दूरी बनाकर रखें।

 

फैमिली: साल 2107 में फैमिली लाइफ में ख़ुशी भरा माहौल रहने के योग हैं। माता से आपका लगाव बढ़ेगा। आपको परिजनो से मिलने के अधिक अवसर प्राप्त होंगे। फ्रैंड्स का भरपूर साथ मिल सकता है तथा फ्रैंड्स आपके बिजनैस में मददगार साबित हो सकते हैं। परंतु सगे भाई-बंधुओं से कुछ मन-मुटाव रहने के कारण तनावपूर्ण स्थितियां पैदा हो सकती हैं। अपनी योग्यता द्वारा अपने संबंधों में संतुलन बनाए रखें। यह साल इंगित करता है कि संतान की सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी। लाइफ पार्टनर और माता को कुछ हैल्थ प्रॉब्लम हो सकती हैं। घर में सुख-सुविधाओं से संबंधित कुछ नया सामान ख़रीदने के योग बन रहे है।

 

एजुकेशन: साल 2017 में स्टूडैंट्स को थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी। यह मेहनत रंग भी लाएगी। आपको धैर्य व बुद्धिमत्ता से अपना काम संभालना होगा। कॉम्पेटेटिव एग्जाम में भाग ले रहे स्टूडैंट्स को काफी सफलता मिलने की संभावना है। वर्ष के दूसरे भाग से आपकी परेशानियां कुछ कम होती नज़र आ रहीं हैं। अपनी मेहनत के लिए आपको प्रशंसा व सम्मान मिल सकता है। जो छात्र विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए यह बेहतरीन मौका है।

 

प्रोफैशन: 2017 का प्रारंभ नौकरी व बिजनैस में भाग-दौड़ से होगा। अत्याधिक प्रयासों के बावजूद प्रोफैशन में औसत रूप से फल प्राप्ति होगी। साल 2017 के मध्य से बनी हुई योजनाएं पूरी हो सकती हैं। प्रयास आपको अलग पहचान दिलाने में सफल साबित हो सकते हैं। सहयोगियों की सहायता से मान-सम्मान बढ़ सकता है। इस साल आय के कुछ नए स्रोत सामने आ सकते हैं। 2017 के अंत में आपके धन प्राप्ति के योग हैं। सर्विस में प्रमोशन मिलने से इन्क्रीमेंट हो सकता है। आप अपनी सारी एनर्जी नए प्रोजैक्ट में लगाएं व प्रयासों को दोगुना करें। कमर्शियल क्षेत्र में बदलाव आने की संभावनाएं हैं। इस साल फॉरेन में एम्प्लॉयमेंट या बिजनेस हेतु समय अनुकूल रह सकता है। शेयर मार्केट या प्रॉपर्टी में यह साल लाभ दे सकता है। साल 2017 में सट्टा व लॉटरी से दूर रहें।

 

लव: 2017 में रिलेशनशिप में चल रही टैंशन को सुलझाने का प्रयास करें। बेवजह पार्टनर पर शक करके संबंध को ख़राब न करें। लव रिलेशनशिप में पूरी तरह से पारदर्शिता रखें। गर्मजोशी को तकरार में बदलने से रोकें। लवर के साथ आउटिंग का प्रोग्राम बनाएं। इससे आपके लव रिलेशनशिप में प्रगाढ़ता आएगी। लव बर्ड्स को रिलेशनशिप को मैरिज बदलने के लिए 2017 शुभ है। अगर किसी को प्रोपोज करना चाह रहें हैं तो समय आपके पक्ष में है। 2017 के मध्य से लव रिलेशनशिप के लिए सर्वश्रेष्ठ समय है।

 

फाइनेंस: साल 2017 फाइनेंशियल मामलात में सावधानी रखने की ओर इशारा कर रहा है। मनी मैटर्स में ख़र्चे कुछ बढ़ सकते हैं। इस साल घरेलू ख़र्चों हेतु लोन लेना पड़ सकता है। शौक पूरे करने हेतु ज्यादा ख़र्चा हो सकता है। ख़र्चों को नियंत्रित करने का प्रयास करें। धन का आगमन मिलाजुला रह सकता है। इस साल धन आएगा पर आपके पास टिकेगा नहीं। ज़िम्मेदारियों के चलते धन व्यय भी होगा। 2017 के मध्य पश्चात कुछ राहत मिल पाएगी व धन संबंधी अड़चनें दूर होंगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं।

आचार्य कमल नंदलाल
ईमेल: kamal.nandlal@gmail.com

Advertising