Kundli Tv- इस तरीके से करें मंत्र जाप, मिलेंगे ढेरों लाभ

Wednesday, Jun 27, 2018 - 04:40 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)



ज्योतिष शास्त्र व हिंदू धर्म में मंत्र उच्चारण को बहुत महत्ता दी गई। हिंदू धर्म में कोई भी पूजा बिना मंत्र उच्चारण के पूरा नहीं मानी जाती। हमारे शास्त्रों में एेसे कई सारे मंत्र जिनका प्रयोग इंसान जाप में, पूजा में, हवन आदि में करता है। सभी मंत्रों के अलग-अलग प्रभाव होते हैं।

आज हम आपको एेसे ही एक मंत्र के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका प्रयोग हम यदि रोज़ाना करें तो ये हमारी एकाग्रता को बनाए रखने में और सफलता प्रदान करने में मदद करता है।


गायत्री मंत्र:
वेद माता अर्थात मां गायत्री का मंत्र हमेशा साधक को सफलता प्रदान करता है। यह मंत्र मंत्रोच्चारण करने वाले को एकाग्रता बनाए रखने में मदद करता है। विद्यार्थी को पढ़ाई करने के दौरान मन एकाग्र बनाए रखने के लिए 108 बार इस मंत्र का उच्चारण करना चाहिए। इस मंत्र का जप तीन समय करना उत्तम माना गया है। प्रथम समय- प्रातः काल(सूर्योदय से थोड़ी देर पहले), द्वितीय समय-दोपहर तथा तीसरा समय संध्या काल अर्थात सूर्यास्त के कुछ दूर पहले। इसके आलावा गायत्री मंत्र का जप करना हो तो हमेशा मौन रहकर या मानसिक तरीकों से इस मंत्र का जप करना चाहिए।

मंत्र:
ॐ भूर्भुवः स्वः
तत्सवितुर्वरेण्यं
भर्गो देवस्यः धीमहि
धियो यो नः प्रचोदयात्

फायदे-
आखों की रौशनी बढ़ती है।

मन शांत होता है।

ज्ञान में वृद्धि होती है।

त्वचा में चमकता आती है।

किसी भी काम में आ रही सारी रुकावटें ख़त्म होती है।

जानें कौन चुपके से कृष्ण की रासलीला में आया ? (देखें Video)

 

Jyoti

Advertising